जिला प्लान से दिया जाएगा बीमा कवर भी

0
115

देहरादून(संवाददाता)। जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर में ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग योजना जल्द जनमानस को समर्पित होने जा रही है, जिसका मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। वहीं ऑटोमेटेड पार्किंग के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर भी तैनात कर दिये गये है। जिलाधिकारी ने बताया कि शुरूआती चरण में यह जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की स्टॉफ पार्किंग, तिब्बती मार्केट, परेड ग्रांउड में तैयार की गई हैं। कोरोनेशन में पार्किंग संचालन के लिए तकनीकि आपरेटर भी दे दिया गया है, जो पार्किंग को आपरेट कर रहा है। इन पार्किंग के तैयार होने से जहां जनमानस को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी वहीं शहर को जाम से भी निजात मिलेगा।
उन्होंने बताया कि परेड ग्राउड पार्किंग क्षमता 96 वाहन, तिब्बती मार्केट 132 वाहन तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता की पार्किंग है। यह पार्किंग बहुत छोटे स्थान पर बनाई जा सकती है, तथा इन्हे अनयंत्र स्थलों पर स्थानान्तरित भी किया जा सकता है। जिला प्रशासन डीएम की अगुवाई में जुटा है और इसी क्रम में कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार कर चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई पार्किंग में डॉक्टर्स एवं नर्सेस के वाहन स्वत: ही सहजता से पार्क होने लग गए हैं। इस दौरान इसके साथ ही तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड ऑटोमेटेड पार्किंग भी तैयार हो गई है, इन तीनों पार्किंग को मा० मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे। ऑटोमेटेड पार्किंग ऑपरेटिंग के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है तथा जिला योजना से बीमा कवर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर कोरोनेशन में स्टॉफ के लिए ऑटोमेटेड पार्किंग बनने से मरीजों-तीमारदारों की पार्किंग में इजाफा हो गया है। तथा भू- पार्किंग पर अतिरिक्त वाहन पार्क की जगह भी मिल गई है। जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंगय शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास है। इस तरह की पार्किंग से शहर को जाम से निजात मिलेगा। इस अवसर पर डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध रहेगा तथा अन्य स्थानों पर भी इस तरह की पार्किंग निर्माण की संभावना की ओर एक सफल कदम के तौर पर देखा जा रहा है। शहर में इस प्रकार की छोटी पार्किंग से जहां शहर में जनमानस को पार्किंग की सुविधा मिलेगी वहीं शहर में यातायात दबाव भी कम होगा।

LEAVE A REPLY