स्वास्थ्य सचिव बेनकाब कर चुके हैं नकली दवाई की फैक्ट्रियां
प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली क्यूआर कोड और शराब के फर्जी लेबल छापने का चल रहा था खेल
देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव और डीजीपी को साफ संदेश दिया हुआ है कि राज्य को कमजोर करने के लिए कोई भी साजिशकर्ता प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली क्यूआर कोड और शराब के फर्जी लेबल छापकर उसे नकली शराब की बोतलों पर चिपका न पाये क्योंकि ऐसा खेल खेलने वाले सरकार के साथ बडा धोखा कर आम जनमानस को संकट में डाल देते हैं। मुख्यमंत्री के सख्त रूख के चलते अब तक राज्य में कई नकली दवाई की फैक्ट्रियां पकडी जा चुकी हैं और स्वास्थ्य सचिव लगातार नकली दवाईयों की फैक्ट्रियों पर अपनी रडार लगाये हुये हैं जिससे कि कोई भी शैतान आम जनमानस के जीवन के साथ खिलवाड न कर पाये। मुख्यमंत्री के सख्त रूख के चलते आखिरकार एसटीएफ ने प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली क्यूआर कोड और शराब के लेबल छापने वाले एक शैतान को सलाखों के पीछे पहुंचाया है जिससे अभी कई राज बेनकाब होंगे कि राजधानी में किस तरह से साजिश का बडा खेल खेला जा रहा था।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम द्वारा प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली क्यूआर कोड, आउटर बॉक्स, एंव शराब के लेबल छापने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली क्यूआर कोड, आउटर बॉक्स, एंव शराब के लेबल देहरादून की प्रिन्टिंग प्रेस में छपवाये जाने का सनसनीखेज राज उजागर होने से साफ दिखाई दे रहा है कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को कमजोर करने वाले साजिशकर्ताओं के खिलाफ तेजी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचाने का जो ऑपरेशन शुरू किया है उससे नकली क्यूआर कोड के धंधे में शामिल हर चेहरा जल्द से जल्द बेनकाब होगा।
विभिन्न माध्यमो से प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली क्यूआर कोड एंव आउटर बॉक्स छापने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, साथ ही इन नकली प्रिन्टेड आउटर बॉक्स के अन्दर नकली दवाईयों को पैक कर विभिन्न राज्यों में विक्रय किय जा रहा है, जिनसे आम जनमानस का जीवन संकटापन्न होने का खतरा है, जो अत्यंत गम्भीर प्रकरण है। जिसकी रोकथाम व धरपकड एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। जिसके चलते पुलिस कप्तान एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इन नकली लेवल छापने वालों की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी के चलते देहरादून क्षेत्र से एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कप्तान एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा में छापने की शिकायतें पूर्व से प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सेलाकुई देहरादून क्षेत्र में एक संजय नाम का व्यक्ति दवाई कम्पनियों के क्यूआर कोड, शो बॉक्स (आउटर पैकिंग) एंव शराब के लेबल छपवाने का कार्य करता है, और बायखाला देहरादून में कहीं रहता है। इस सूचना पर बायखाला में रहने वाले एक व्यक्ति संजय को भारी मात्रा में दवाईयों के आउटर बॉक्स, लेबल एंव रैपर आदि के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके द्वारा बताया कि यह क्यूआर कोड, शो बॉक्स (आउटर पैकिग) एंव शराब के लेबल आदि देहरादून की तीन प्रिन्टिंग प्रेस से छपवाता है। तथा यह फर्जी आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड आदि के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की जा रही है। एसटीएफ के हाथों लगा धोखेबाज दून का रहने वाला है।

