एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच शूटआउट
कप्तान की हुंकारः सीएम के अपराधमुक्त विजन को धरातल पर उतारना मेरा पहला धर्म
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने 2025 तक राज्य को अपराधमुक्त करने का संकल्प ले रखा है और उनके इस संकल्प को देखते हुए राज्य की जनता को यह आभास हो चुका है कि अब उन्हें अपराधियों के आतंक से आजादी मिलने का दौर शुरू हो गया है। काफी समय से देहरादून और हरिद्वार के पुलिस कप्तानों ने अपराधियों के खिलाफ जंग-ए-ऐलान कर रखा है और कप्तानों के शानदार नेटवर्क के चलते एक के बाद एक गैंग सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं तो वहंी पुलिस और अपराधियो के बीच हो रहे शूटआउट में अपराधियों को गोलियां लगने का जो दौर चल रहा है उससे अपराधजगत में हा-हाकार मचा हुआ है। देर रात जनपद के पुलिस कप्तान को कुछ बदमाशों के बारे में राजधानी के अन्दर प्रवेश करने की गोपनीय सूचना मिली जिस पर पुलिस कप्तान खुद सडकों पर निकल पडे और उन्होंने जनपद की सीमाओं को सील कराकर अपराधियों की धरपकड का ऑपरेशन चलाया और उसी ऑपरेशन में देर रात दुपहिया वाहन पर सवार एक गैंगेस्टर को जब डोईवाला के लालतप्पड क्षेत्र के छिद्दरवाला में रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर गोली दाग दी और उसका पुलिस से हुआ शूटआउट उसे अस्पताल ले गया जहां उसके पैर मे गोली लगी हुई थी। पुलिस कप्तान का साफ कहना है कि मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त विजन को धरातल पर उतारना ही उनका पहला धर्म है और राजधानी के अन्दर एक अपराधी को भी पनपने नहीं दिया जायेगा।
पुलिस कप्तान अजय सिंह देर रात सडकों पर नये साल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए निकले हुये थे और इसी बीच उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि दुपहिया वाहन पर कोई अपराधी राजधानी के अन्दर अपराध करने के इरादे से घुसा हुआ है। इस पर पुलिस कप्तान अजय सिंह ने राजधानी की सीमायें सील कराकर अपराधियों को पकडने का ऑपरेशन चलाया और इसी बीच छिद्दरवाला में चैकिंग बैरियर पर पुलिस के रोके जाने पर टू व्हीलर वाहन पर सवार बदमाश भागा, पीछे करने पर पुलिस टीम पर दो फायर झोंक दिये और पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की तो गंगोह सहारनपुर का कुख्यात शहनवाज उर्फ सोनी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गैंगेस्टर से 315 बोर का देसी तमंचा व 1 जिंदा 2 खोखा कारतूस बरामद हुए पुलिस कप्तान अजय सिंह देहरादून पहुंचे घटनास्थल, अधिकारियों से लिया घटना का विस्तृत विवरण, राजकीय चिकित्सालय जाकर बदमाश के बारे में जानकारी ली। पुलिस कप्तान ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश शहनवाज उर्फ सोनी पुत्र मुनव्वर निवासी मोहल्ला कुरेशियांन गंगोह थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, जो थाना क्लेमेंट टाउन में गोकशी के अभियोग का मुख्य अभियुक्त है जिसपर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश मैं गैंगस्टर सहित व गोतस्करी व गौकशी के साथ कई संगीन अभियोग दर्ज है। पुलिस कप्तान ने बताया कि राजधानी में अपराधियों को तिनकाभर भी अपराध करने की छूट नहीं दी जा सकती और जिसने भी अपराध करने का दुसाहस किया उसके खिलाफ पुलिस काल बनकर उसके सामने खडी रहेगी।

