उत्तराखण्ड को सुपर सीएम से उम्मीदों की चाहत

0
146

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में तीन साल से अधिक से सत्ता चला रहे मुख्यमंत्री ने जिस विजन के साथ सरकार चलाने का हुनर आवाम को दिखा रखा है उसको लेकर उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देशभर के लोग भी मुख्यमंत्री की दबंग और फलावर रूप की धमक के कायल हो रखे हैं और उन्हें यह आश्चर्य हो रहा है कि जिस राज्य मे बाइस सालों से भ्रष्टाचार और घोटालों का शोर सुनाई देता रहा था उस उत्तराखण्ड में पिछले तीन सालों से भ्रष्टाचार और घोटालों का शोर अब सबसे निचले पायदान पर दिखाई दे रहा है। उत्तराखण्ड की जनता इस बात को लेकर गदगद है कि उनका सीएम सुपर है और सुपर सीएम उत्तराखण्ड को भी सुपर बनाने के विजन पर आये दिन आगे बढे हुये हैं। मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ सरकार चलाने का हुनर दिखा रखा है और देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा हाईकमान के सामने उनका रिपोर्ट कार्ड हमेशा अव्वल आ रहा है जिसके चलते मोदी टीम उत्तराखण्ड के विकास के लिए लगातार मुख्यमंत्री की झोली मे एक के बाद एक विकास योजनाओं का तोहफा देने मे जुटी हुई हैं और अब राज्य के अन्दर यह साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को देश का सबसे बेहतर राज्य बनाने के एजेंडे पर किस तरह से रात दिन आगे आकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का पहाडी जनपदों में अकसर रात्रि प्रवास पहाड के लोगों को खूब रास आ रहा है और वह यह अनुभव कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री का पहाड प्रेम उनके पहाडों को गुलजार कर रहा है।
उत्तराखण्ड का इतिहास गवाह है कि राज्य की सत्ता चलाने वाले अधिकांश एक्स मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल पर हमेशा उंगलियां उठती रही और आवाम इस बात को लेकर काफी नाराज दिखता रहा कि जिस उद्देश्य को लेकर उत्तराखण्ड का गठन किया गया था वह कभी पूरा ही नहीं हो पाया? उत्तराखण्ड मे भ्रष्टाचार, घोटाले, अपराधी और माफियाराज के काले साये से राज्य की जनता हमेशा डरती रही और अधिकांश सरकारों ने इस काले साये से आवाम को आजादी दिलाने के लिए कभी कोई कोई पहल नहीं की इसी के चलते उत्तराखण्ड मे अकसर भाजपा व कांग्रेस के हाईकमान अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों को गद्दी से हटाने के लिए आगे आते रहे। वहीं उत्तराखण्ड की कमान जबसे युवा मुख्यमंत्री ने संभाली है तबसे उन्होंने हर दिन उत्तराखण्ड के विकास का खाका खींचने मे ही अपनी सारी ताकत झोंक रखी है और उनके विजन को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री से लेकर उनकी कैबिनेट के मंत्री उत्तराखण्ड के विकास के लिए बडी-बडी योजनायें मुख्यमंत्री की झोली मे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिलेरी के साथ भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज और माफियाराज का अंत करने के लिए धाकड़ रूख अपना रखा है उसे देखकर राज्य की जनता मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड का विकास पुरूष मान रही है तो वहीं मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त उत्तराखण्ड के सपने को पूरा करने के लिए डीजीपी आक्रामक रूख से आगे आकर अपराधियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोले हुए हैं। करामाती मुख्यमंत्री के तीन साल से अधिक का रिपोट कार्ड आवाम की नजर मे पहले पायदान पर है तो वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक पाठशाला मे भी मुख्यमंत्री स्वच्छता के साथ सरकार चलाने मे पहले पायदान पर आ गये हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड का जन्म होने के बाद से ही राज्य की राजनीति को करीब से पहचाना और उन्हें इस बात का इल्म था कि सरकार चलाने के लिए एक कुशल राजनेता को किस दिशा मे आगे बढऩा है। मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरूमंत्र को धारण कर सरकार चलाने के लिए दबंग अंदाज मे सत्ता चलाने का जो रोड-मेप तैयार किया उस पर वह एक बडे विजन के साथ आगे बढ़ते चले गये और उनकी स्वच्छ और पारदर्शी कार्यशैली ने उन्हें उत्तराखण्ड की राजनीति का सुपर हीरो बना दिया। उत्तराखण्ड के बच्चों से लेकर बडों के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी सादगी का जो रूप दिखाया उसके चलते वह उत्तराखण्ड के चप्पे-चप्पे मे धाकड़ धामी के नाम से एक बडी प्रसिद्धि पाने मे कामयाब हो गये।
मुख्यमंत्री ने धाकड़ अंदाज मे सरकार चलाने का जो दौर शुरू कर रखा है उससे राज्य की जनता युवा मुख्यमंत्री की स्वच्छ कार्यशैली से खूब गदगद है और उन्हें यह विश्वास हो गया है कि जो उत्तराखण्ड तेइस सालों से विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ पाया था वह उत्तराखण्ड अब हर तरफ विकास की नई दास्तां लिख रहा है। देश के प्रधानमंत्री के गुरूमंत्र का ही असर है कि करामाती धामी के राज्यवासियों के सामने दो रूप में दिखाई दे रहे हैं एक रूप वह अपराधियों और माफियाओं को दिखाकर अपना दबंग चेहरा उनके सामने रखे हुये हैं तो वहीं आवाम के सामने वह फलावर रूप में हमेशा खडे हुये दिखाई देते हैं जिससे कि उनके मन में यह आस बंधी रहे कि मुख्यमंत्री जनसेवक के रूप में उनके जननायक बन गये हैं जो सुपर अंदाज में सरकार चलाकर उत्तराखण्ड को सुपर रूप से गुलजार करने में रात दिन लगे हुये हैं।

LEAVE A REPLY