सीएम में फि र दिखा खिलाडी का रूप

0
239

देहरादून(संवाददाता)। खेलों में रूचि रखने की चाहत हमेशा मुख्यमंत्री में दिखाई देती है और खेल के मैदान में वह खुद अपने हाथ अजमाने के लिए आगे बढ निकलते हैं। क्रिकेट के मैच का शुभारंभ करने के दौरान वह खुद बैट उठाकर गेंदबाज की गेंद पर धाकड शॉट लगाते हुए दिखाई देते रहे हैं और उनमें खेल का जो हुनर है उसे देखकर उनमें एक बेहतर खिलाडी नजर आता है। आज पवेलियन मैदान में अचानक मुख्यमंत्री पहुंच गये और उन्होंने वहां खिलाडियों से रूबरू होकर उनकी प्रैक्टिस के बारे मे बातचीत की और उनका खूब उत्साह बढाया तथा खेल के मैदान मे फिर उतर आये और लॉन बॉल मे जब उन्होंने अपना हाथ अजमाया तो उनके इस बढते कदम को देखते हुए खिलाडियों ने खूब तालियां बजाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी मैदान पर उतरते हुए, लॉन बॉल में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने कैंप में मौजूद खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार उनके हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों को मेहनत और अनुशासन के साथ खेल के प्रति समर्पित रहने को कहा।

LEAVE A REPLY