आंदोलनकारियों से किये वायदे को किया पूरा

0
157

खटीमा(प्रमुख संवाददाता)। रक्षाबंधन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों मे दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर आंदोलनकारियों के चेहरे पर एक नई मुस्कान ला दी। वहीं खटीमा मे राजेन्द्र आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया कि उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा किया है।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा मे हैं और राज्य आंदोलनकारियों ने उनसे भेंट की और उनकी खूब प्रशंसा की कि उन्होंने जो राज्य आंदोलनकारियों से वायदा किया था उसे उन्होंने पूरा किया है। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का क्षैतिज आरक्षण देने पर धन्यवाद किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित मे लिये गये हर संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसी दिशा मे राज्य आंदोलनकारियों से किये गये वायदे को भी हमने पूरा किया है।

LEAVE A REPLY