बद्रीनाथ में विकास के रथ को आगे बढायेंगें

0
191

संवाददाता
बद्रीनाथ/ देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महादेव व पार्वती की तपोभूमि तपोवन है और उप चुनाव में राजेन्द्र सिंह भंडारी के समर्थन व आशीर्वाद लेने के लिए आये है और बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र का व्यापक स्तर पर विकास किया और कांग्रेस पार्टी में भी रहते हुए व्यापक स्तर पर पूर्व में विकास किया है और बद्रीनाथ क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से किया है। कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अपनी विधायकी भी छोडी और विकास की धारा को आगे बढ़ायेंगें। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ में विकास के रथ को आगे बढायेंगें।
यहां बद्रीनाथ विधानसभा के तपोवन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का व्यापक स्तर पर हो रहा है और नवनिर्माण का कार्य तेजी से चल रहा और 14० करोड़ लोगों को अपना परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानते है और एक परिवार व संरक्षक के नाते देश के एक एक व्यक्ति की चिंता करते है ओर एक एक व्यक्ति की चिंता करते ह आयुष्मान भारत योजना देश ही नहीं दुनियां की सबसे बडी योजना है और देश के अंदर रहने वाले गरीब परिवार, माता बहनों का इलाज कैसे होगा और यह गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के अंदर घर घर गैस सिलेंडर पहुंचाये, मुफ्त राशन योजना गरीबों के कल्याण के लिए इस योजना को अगले पांच साल के लिए बढा दिया गया है और हर घर नल पहुंचाने का काम हो रहा है और अंतिम व्यक्ति तक राष्ट्र हित के लिए कई ठोस निर्णय लिये है और देशवासियों व देश का फायदा देखा और कश्मीर से धारा 37० को हटाया गया और तीन तलाक और सीएए को लागू किया गया।
उन्होंने कहा कि कश्मीर, राजौरी, पुंच और कारगिल में आतंकी घटना पर रोक लगाने व जवाब देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया और पाकिस्तान में घुसने का काम किया गया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया और कांग्रेस की सरकार ने इस पर रोक लगाने का काम किया है और हम सभी को रामयुग में आने का अवसर मिला यह भी मोदी कालखंड में देखने को मिला और नारी वंदन योजना और नारी वंदन अधिनियम को लागू किया गया है और देश की आजादी के बाद यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और नारी वंदन योजना प्रदेश भर में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया और जो चालीस साल से रूका हुआ था और यह काम भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही किया है।
उन्होंने कहा कि आदर्श उत्तराखंड बने और इस दिशा में काम कर रहे है और उत्तराखंड कई क्षेत्रों में समान नागरिक संहिता को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रहने वाले हर व्यक्ति को गौरव प्राप्त हो गया है और एक समान कानून सभी धर्मों व जातियों के लिए देवभूमि उत्तराखंड में लागू किया गया और नकल विरोधी कानून को लागू किया गया और 15 हजार से अधिक नियुक्तियां उत्तराखंड में की गई है और सहकारिता विभाग में भी सर्वाधिक नियुक्तियां दी गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए युवक युवतियां तैयारी करते थे लेकिन नकल माफिया उनके साथ धोखा कर रहे है और भविष्य पर डाका डालने का काम कर रहे थे और इसके लिए नकल विरोधी कानून को लागू किया गया और लैंड जैहाद पर अंकुश लगाया गया है और पीली, नीली और हरी चादरों से अतिक्रमण सरकारी भूमि पर किया गया था और इस अतिक्रमण से पांच हजार एकड भूमि मुक्त कराई है और दंगा विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून को सख्ती से लागू किया गया है और धर्मांतरण पर कठोर निर्णय लिया गया है और 3० प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए लागू कर दिया गया है और आंदोलनकारियों के लिए 1० प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है और महिलायें जो अपने घरों में उत्पाद बनाती है और उन्हें सही माकेर्टिंग मिले का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के विकास के लिए 16०० करोड रूपये से भूस्खलन को रोकने के लिए काम चल रहा है और बद्रीनाथ का मास्टर प्लान बन रहा है और चारधाम पर 12 हजार करोड की धनराशि से तेजी से विकास का कार्य किया जा रहा है और सीमांत क्षेत्र में केन्द्र की मदद से आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समर्पित भाव से प्रधानमंत्री मोदी तुष्टीकरण परिवार, भ्रष्टाचार को बढावा देने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक वर्ग विशेष और एक वोट बैंक को प्राथमिकता दी और कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए श्रीराम के अस्तित्व को नकारने का काम किया ओर अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी और कांग्रेस ने उसका विरोध किया और कोर्ट में हलफनामा देने में भी कोई संकोच नहीं किया और कांग्रेस के युवराज लोकतंत्र के मंदिर में हिन्दूओं के बारे में अनर्गल बयान दे रहे है और एक तरफ यह सब पार्टियां है जो जहर घोलने का काम कर रहे है और दूसरे को बांटने का काम किया है और दूसरी ओर हम विकास के लिए जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि यहां से कांग्रेस की जमानत जब्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा सामान्य विधानसभा नहीं है और यहां पर बद्रीनाथ धाम के साथ ही अनेक पवित्र नदियां है और अंतिम गांव को माणा को पहला गांव प्रधानमंत्री ने घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब आदि है और विकास का कार्य रूकने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र भंडारी का पहले दूसरा निशान होता था और अब राजेन्द्र भंडारी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है उन्होंने नारा देते हुए कहा कि सब कुछ जाईये भूल याद रखिये कमल का फूल और पांच गुना के अंतर से जीताकर राजेन्द्र भंडारी को विधानसभा भेजेंगें और एक रिकार्ड से विजय दिलायेंगें तो यह पूरे देश में जायेगा की बद्रीनाथ से इतनी बडी़ जीत दिलाई है जिसका संदेश पूरे भारत में जायेगा। इससे पूर्व अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भटट, डाक्टर धनसिंह रावत, अनिल बलूनी, अनिल नौटियाल, प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी, रमेश मैखुरी, कुंदन सिंह परिहार, संदीप नौटियाल, रितेश चौहान, ऋषि प्रसाद सती, किशोर सिंह कनियाल, रोशनी देवी, रोहणी रावत, लक्ष्मण सिंह, राकेश भंडारी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY