विकसित भारत की चाबी आपके हाथ में

0
180

रूद्रप्रयाग/देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार की भूमि को, माधो सिंह भंडारी, इन्द्रमणि बडोनी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडर को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई चर्चा नहीं कर रहा है और सबको पता है कि सरकार मोदीजी की बनने वाली है और वह एक कोने से दूसरे कोने पर चार माह में पचास से अधिक ज्यादा स्थानों पर गये है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटें मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक तरफ ा जीत हासिल करेंगें। यहां रूद्रप्रयाग में गढ़वाल क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर रैली में संदेश दिया था कि जहां जायेंगें वहां सभी को मेरा प्रणाम कहना और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रणाम लेकर भी आये है। उन्होंने कहा कि केवल कंपटीशन चल रहा है कि पांचों लोकसभा क्षेत्र में कहां से मार्जन से जीतेंगें और यह चर्चा बना हुआ है और उन्होंने कहा कि रूद्रप्रयाग विधानसभा के जखोली ब्लॉक पूरे राज्य में नंबर वन आना है और यह एक चुनौती भी है। राज्य में डबल इंजन की सरकार ने अनेकों विकास कार्य किये है और केवल यह कहने आये है कि मोदीजी ने लक्ष्य रखाा है अबकी बार चार सौ पार यह मोदी की गारंटी है और सभी सुविधायें पहुंचाने की गारंटी है और एक विकसित भारत का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा कि बाबा केदार का जो प्रांगण आस्था व श्रद्धा का केन्द्र है और 2०13 की आपदा के बाद केदार बाबा के स्थान को नवनिर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और वह बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त है और ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाईन का निर्माण कार्य पूरा होने को है और मातृशक्ति के उत्सव किये और उस उत्सव में सभी ने बढ़चढकर भाग लिया और नया उत्तराखंड व नये भारत की तस्वीर कैसी होने वाली है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि और महिला सहायता समूह के माध्यम से उत्पाद बनाये जाते है और वह उत्पाद इतने अच्छे है कि वह बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फेल कर रहे है। उन्हांने कहा कि इस क्षेत्र में और प्रयास करने है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का मोटा अनाज की मांग पूरी दुनिया में बढ़ गई है और देवभूमि एक वीर भूमि भी है और वह भी एक सैनिक परिवार से है और सैनिकों के परिवार को कठिनाईयों का सामना करना पडता है और 1734 से ज्यादा सैनिकों ने देश की सीमाओं पर अपना बलिदान दिया और उनकी यादों को जीवित रखने के लिए देहरादून में सैन्य धाम बना रहे है और चार धामों के बाद पाचवें धाम की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास लडऩे वाला कोई नहीं है और कांग्रेस नेता सुस्त पड़ गये है और वह कांग्रेस के अनुभवी नेता है। उन्होंने कहा कि प्रथम सीडीएस रहे स्वर्गीय विपिन रावत पर कांग्रेस ने कई टिप्पणियां की है।
उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया और इस रूकी हुई स्कीम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लागू किया है और बार्डर में काम करने वाले माइनस डिग्री पर काम करते है और सेना की मांग थी की उन्हें अच्छे बूट, अच्छे जैकेट, अच्छे हथियार दिये गये है और कांग्रेस ने सैनिकों का मनोबल गिराया है और उनकी चिंता व प्रोत्साहन करने का कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2०14 से पहले कोई सैनिक शहीद हो जाता था और पूछना पड़ता था और इसके लिए आदेश लेना पडता था और आज किसी भी प्रकार का आदेश लेने की कोई जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सीमा पार से किसी की भी गोली आती है तो गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह व्यवस्था की है और केन्द्र सरकार ने सैनिकों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया था और 21 वीं सदी का दशक उत्तराखंड का होगा यह प्रधानमंत्री ने कहा है और आज चारधाम यात्रा पूरी तरह से सुगम हो गई है और पूर्व में 56 लाख श्रद्धालु चार धाम आये और इस बार यह संख्या भी बढऩे वाली है और यात्रा के कारण रोजगार व स्वरोजगार चल रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए चुनौती है और यह यात्रा कैसे बढी यहां पर अच्छे मार्ग बने है और रोपवे बनने से यह यात्रा कुछ ही मिनटों में हो जायेगी और उत्तराखंड आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गढवाल संसदीय क्षेत्र व चार धामों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं की है लगातार विकास किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि बुर्जुग दम्पत्तियों के लिए पेंशन प्रदान की जा रही है और महिलाओं को 3० प्रतिशत का आरक्षण सरकारी नौकरियों में दिया है और केन्द्र सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास कर दिया गया है और आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ब्रांड एम्बेडसर है और सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगें। उन्होंने कहा कि एक एक को गिन गिनकर वोट डालना है और यह देश के विकास और विकसित भारत और विकसित भारत की चाबी आपके हाथ में है और उस चाबी को संभाल कर रखना है और पहले मतदान करना और उसके बाद जलपान करना है। इस मंत्र को याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोई कथा व आदि कार्य करते है तो उसके बाद भोजन करते है यह मतदान भी एक यज्ञ है।
उन्होंने कहा कि 1० साल में प्रधानमंत्री ने एक दिन भी छुटटी नहीं की है और 11 दिन प्रचार के बचे है और 12वें दिन से उपवास श्ुारू होगा और 13वें दिन तक चलेगा और वोट देकर यह उपवास खुलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार कार्य करेगी और आदर्श विधानसभा बनाये जाने का कार्य किया जायेगा और आचार संहिता के बाद इस पर कार्य किया जायेगा और उन्होंने इस दौरान उन्होंने अबकी बार चार सौ पार का नारा देकर अपना संबोधन समाप्त किया और इस अवसर पर अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY