नशा तस्करों पर अजय का डंडा

0
242069

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। जनपद के पुलिस कप्तान ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए समूचे जनपद में नशा माफियाओं के खिलाफ बडा ऑपरेशन चलाने का संदेश दे रखा है और कोई भी नशा तस्कर अपने मनसूबों में कामयाब न हो इसके लिए कप्तान ने विशेष चेतावनी दे रखी है। राजधानी के सेलाकुई इलाके में इंडस्ट्रियल एरिया और काफी शिक्षण संस्थान होने के चलते वहां के थाना प्रभारी ने नशा माफियाओं के खिलाफ गोपनीय ऑपरेशन चला रखा है और इसी के चलते पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को बडी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है जो इंडस्ट्रियल एरिया और शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को अपना टारगेट बनाते थे। पुलिस कप्तान ने साफ कहा है कि मुख्यमंत्री और डीजीपी के नशामुक्त उत्तराखण्ड के विजन को धरातल पर उतारने के लिए बडी रणनीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार, दरोगा अनित कुमार पुलिसकर्मी बृजेश, उपेन्द्र भण्डारी व सुधीर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध धन की रोकथाम के लिए अपने इलाके में संदिग्धों पर कडी नजर रखे हुये हैं इसी के चलते उन्होंने सेलाकुई निवासी आशीष कुमार व सहसपुर निवासी दीपक कुमार को संदेह के आधार पर रोका तो उनके कब्जे से सात किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस कप्तान ने बताया कि जब नशा तस्करों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि वह गांजे की खेप लेकर बिहार से देहरादून पहुंचे थे और वह हमेशा अपना टारगेट इंडस्ट्रियल एरिया के कर्मचारियों और शिक्षण संस्थाओं के छात्र रहते थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडे गये नशा तस्कर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं तथा वहां से माल को कम दामों पर खरीदकर इंडस्ट्रियल एरिया और शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत्् छात्रों को अधिक दामों पर बेचते थे जिससे उन्हें काफी मुनाफा होता था।
सेलाकुई थाना प्रभारी लगातार नशा माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने का ऑपरेशन चलाये हुये हैं और इलाके में नशा तस्करों की कमर तोडने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों को पकडने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई हैै।

LEAVE A REPLY