विकासनगर (मनोज सैनी)। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में रात्रि के समय कावड़ यात्रियों पर हुए पथराव व लाठी डंडों से हमला करने वाले लोगों को चिन्हित कर पकडऩे का सिलसिला लगातार जारी है। एसपी देहात द्वारा थाना सहसपुर में प्रेस वार्ता कर दस हजार के इनामी सहित तीन लोगों 1-शाहनवाज पुत्र शाहिद निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष स्थाई पता नरेला दिल्ली, 2- समीर उर्फ समर पुत्र लियाकत अली निवासी शंकरपुर गुर्जर बस्ती रामपुर थाना सहसपुर उम्र 23 वर्ष, 3- सावेज पुत्र इसरार निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून स्थाई पता कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर उम्र 2० वर्षको पकडऩे की जानकारी दी। पकड़े गए तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आपको बता दें कि थाना सहसपुर जनपद देहरादून अन्तर्गत 14 जुलाई की रात्रि बड़े रामपुर में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मुख्य आरोपी राशिद पहलवान के नेतृत्व में राह चलते कांवडिय़ों पर पत्थर एवं लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया था। जिस संबंध में थाना सहसपुर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उपद्रवियों को चिन्हित करने की कार्रवाई की गई थी। थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा घटना में संलिप्त उपद्रवियों को चिन्हित करने हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले मार्गों पर स्थित सीसीटीवी कैमरा व घटना के दौरान के वीडियो फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन आदि के आधार पर काफी संख्या में उपद्रवियों को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में नामजद अभियुक्त राशिद पहलवान सहित ०6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। आज इसी मामले में दस हजार के इनामी अभियुक्त सहित ०3 अभियुक्त गणों को रामपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में अब तक की विवेचनात्मक कार्रवाई में ०5 इनामी अभियुक्त गणों सहित कुल 31 उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है। जिसमें जिसमें ०9 की गिरफ्तारी की जा चुकी है, एवं ०9 के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड से अंतरिम जमानत प्राप्त कर ली है तथा अन्य 13 उपद्रवी अभियुक्त फरार चल रहे हैं। जिन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति कायम करने पर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम मे मुख्य आरोपी राशिद पहलवान की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है एवं फरार अभियुक्तगणो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित कर लगातार दबिशे दी जा रही है।
