खेतों की बेहतर सिंचाई के लिए की नई व्यवस्था

0
433

भीमताल(संवाददाता)। मुख्य कृषि अधिकारी डाक्टर बीकेएस यादव ने बताया कि पिनरों ग्राम विकास खण्ड भीमताल, जनपद नैनीताल के पूर्वी सीमा में बसा हुआ सीमान्त ग्राम है, जिसमें 155 परिवार निवास करते है सभी का मुख्य व्यवसाय कृषि अथवा कृषि से सम्बन्धित कार्य है। उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 2० प्रतिशत अनुसूचित जाति के परिवार है, जो कि गाँव के सल्यूड़ा तोक में अधिकांशत निवास करते है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग ने खेतों की सिंचाई के लिए नई व्यवस्था की है कि जिससे विकास कार्य धरातल पर उतर सके।
उन्होंने बताया कि गांव के कृषक मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन पर निर्भर है, यहां पर मटर, हरी मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च, गोभी, धनिया, टमाटर, आलू एवं फ्रेंचबीन आदि सब्जियों का अच्छा उत्पादक किया जाता है। उन्होंने बताया कि धान्य फसलों में गेहूँ एवं जौ तथा कुछ क्षेत्र में धान भी उगाया जाता है ग्राम पिनरों का अधिकांश क्षेत्र असिंचित है, विगत कुछ वर्षों में कृषि विभाग द्वारा सिंचाई टैंक निर्माण कर तथा पाईप वितरण द्वारा सिंचक क्षमता में वृद्वि की है। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डाक्टर बीकेएस यादव ने बताया कि पिनरों ग्राम में ग्रामवासियों द्वारा जो कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की गई उनमें जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु घेरबाड़ करना था। इस हेतु अनुसूचित जाति बहुल तोक सल्यूड़ा में लगभग 11०० मीटर घेरबाड़ बनवाई गई है। उन्होंने कहा कि जिससे कृषकों को जंगली जानवरों से बहुत सुरक्षा मिली है इसी तरह तोक धूरा व अन्य क्षेत्रों हेतु कृषकों की माँग पर सामूहिक रूप से चेनलिंक फेन्सिंग 3००० मीटर उपलब्ध करायी गई है जिसका सकारात्मक प्रभाव तुरन्त दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि कृषकों को इस सुरक्षा के कारण लगभग 3० प्रतिशत लाभ सब्जी उत्पादन में मिला है। उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों में गाँव में तीन एफएमबी स्थापित किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिससे कृषकों को कम लागत व कम समय में कृषि कार्य करने में मदद मिल रही है जिसका प्रभाव कृषि उत्पादन व कृषकों की आय वृद्धि के रूप में स्पष्ट दिखाई देने लगा है। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत रूप से भी कृषकों ने यन्त्रीकरण का लाभ लिया है।
इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी के अनुसार क्षेत्र में नमी एवं सिंचन क्षमता बढ़ाने हेतु किये गये कार्य किये गये है। जिस तरह अमृत सरोवर निर्माण ग्राम पिनरों के तोक धूरा में गाँव के ऊपरी क्षेत्र में वर्ष 2०22-23 में 32 मीटर, 1० मीटर, 1.3० मीटर आकार का सरोवर बनाया गया है जो वर्षा के जल का संग्रहित कर कृषि भूमि का नमी उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि असिंचित कृषि क्षेत्र के लिए यह नमी अमृत का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम के अन्र्तत प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत नौ सिंचाई टैंकों का निर्माण किया गया है जिससे लगभग 15 हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिली है, इसके अतिरिक्त एचडीपीई पाईप वितरण एवं स्प्रिंगलर सैट स्थापित कर भी सिंचन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जल के सदुपयोग को बढ़ाया गया है। इन सब उपायों का असर कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं कृषकों की आय में वृद्धि के रूप में परिलक्षित हुआ है।

LEAVE A REPLY