देहरादून(नगर संवाददाता)। अंग्रेजों भारत छोड़ो के अगस्त क्रांति के दिन कॉर्पोरेट भारत छोडो, ष्मोदी गद्दी छोडो के संयुक्त किसान मोर्चे व संयुक्त ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी कार्यक्रम के साथ उत्तराखंड में नफरत नहीं रोजगार दो के नारों के साथ बिभिन्न जन संगठनों एवं आम नागरिकों जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट संघर्ष को आगे बढाने के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किये और राजधानी में गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान देहरादून, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली, पिथौरागढ़, अगस्त्यमुनि, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, रामनगर, हल्द्वानी, सल्ट, चमियाला और अन्य जगहों में कार्यक्रम हुए। किसानों और मजदूरों के हक को सुनिश्चित किया जाये और नफरत की राजनीति और पुलिस का दुरूपयोग को रोका जाये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जमीन, घरों और वनों पर कानूनी अधिकार को सुनिश्चित किया जायेय और इस प्रकार के अन्य मांगों को प्रदर्शनकारियों ने उठाया। इस दौरान देहरादून में पांच सौ से ज्यादा आम लोगों के साथ केंद्रीय यूनियनों, संयुक्त किसान मोर्चा और राज्य के जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन को सौंपा।
इस अवसर पर ज्ञापन में सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाने सहित किसानों की अन्य मांगों के लिए सरकार की वादा खिलाफ व सारे देश की न केवल कृषि भूमि को बल्कि जल, जंगल व जमीन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सार्वजनिक संपत्तियों को कारपोरेट घराने के हवाले करने के साथ साथ श्रम कानूनों में संशोधन कर देश को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। जनता को अपने हकों देने के बजाय कॉर्पोरेट घरानों को करोड़ों की सब्सिडी दी जा रही है।
इस दौरान ज्ञापन में इसके साथ साथ में नफरत और धार्मिक उन्माद फैलाकर केवल जनता की एकता को छिन्न भिन्न किया जा रहा है बल्कि दंगे फैलाकर नरसंहार तक किया जा रहा है। लगातार साम्प्रदायिक की आग लगाने के साथ हाल ही में पुरोला, मणिपुर के साथ हरियाणा की घटनाओं ने तो पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। देश और प्रदेश में भी निर्दोष लोगों को धर्म के आधार पर निशाना बना कर हिंसक संगठन बेखौफ अपराध कर रहे हैं जो देश को गंभीर संकट में डाल दिया है।
देहरादून में सीटू के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र नेगी और सचिव लेखराज इंटक के राज्य अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, समर भंडारी एवं सचिव अशोक शमा, अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण और राज्य महामंत्री गंगाधर नौटियाल, उत्तराखंड महिला मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल,जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव इंदु नौटियाल,ई रिक्शा चालकों के संगठन के नेता और अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
