सेवादल ने फूं का मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला

0
428

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आहवान पर तुनवाला शमशेरगढ़ में उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया और बैठक में मणिपुर में हुए महिलाओं व बच्चियों साथ हुई हिंसा व दुराचार की घटना की घोर निंदा की और बैठक के बाद में मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान उक्त घटना की ओर दिलवाया। इस दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि मणिपुर में हुई घटना से सभी महिलाओं व आमजन में काफी आक्रोश है और इस घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है।
इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहां कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण पुरोहित ने कहा इस घटना से सभी स्तब्ध है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा ने कहा पूरे देश में हर तरफ हिंसा व महिलाओं से बलात्कार की घटनाओं से देश वासियों में काफी आक्रोश है जब हमारे देश में बच्चियां ही महफूज नहीं है तो हमारे लिए बहुत शर्म की बात है एक और तो हम कहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और दूसरी ओर यह हिंसा किस ओर इशारा करती है।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष आर्यन राठौर ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है मगर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी भी मौन है। इस दौरान प्रदेश सचिव राजकुमार यादव, अखलाक व अनीस ने संयुक्त रूप से कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान बैठकके बाद जुलूस निकालकर सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान रेनू रोहिला, बबीता बिड़ला, हेमंत चंदोला, राजेश नौटियाल, मोहन सिंह रावत, शालिनी, योगिता बिष्ट, रेनू चुरारा, शरद शर्मा, दिनेश कांडपाल, ललित थपलियाल, कुंदन रावत, जीवन, सोमपाल, पुष्पा, कमला, नरेश उपाध्याय ,संतोष तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY