महिलाओं का अपमान भाजपा के डीएनए में शामिल: लक्ष्मी

0
277

देहरादून(नगर संवाददाता)। पछवादून जिलाध्यक्ष, कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने हरिद्वार में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री के करीबी अक्षय चौधरी द्वारा एक महिला को धमकाकर आपत्तिजनक हरकतें करने और साथ ही राजधानी में एक महिला की हत्या को लेकर विरोध दर्ज करते हु प्रदर्शन कर पछवादून कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा की राज्य सरकार का गढ़ी कैंट में पुतला फूंका।
इस अवसर पर पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवान अग्रवाल ने कहा कि आखिर उत्तराखंड की भाजपा सरकार कि तमाम महिला विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण तमाशबीन बन कर उत्तराखंड में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को देख कैसे सकती है, चाहे अंकिता हत्याकांड हो या वर्तमान में हरिद्वार में हुए इस घोर कृत्य कि हर जगह भाजपा नेताओं के हाथ शामिल है। उन्होंने कहा कि परन्तु न राज्य सरकार से इस पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है और न ही भाजपा कि महिला नेत्रियां इस पर अपना विरोध दर्ज करती है यहां तक कि महिला आयोग भी केवल मूकदर्शक बना रहता है। इस दौरान लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि जहां भाजपा वोट बटोरने के लिए एक धर्म समुदाय को प्रताडित करते रहती है और वही दूसरी ओर भाजपा नेता उसी समुदाय कि महिला के साथ आपतिजनक हालत पर मिलते है यही भाजपा का चाल चरित्र है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उत्तराखंड भाजपा नेताओं पर महिलाओ के शोषण के कई आरोप लगते आये है चाहे वह प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार हो या पूर्व विधायक सुरेश राठौर, आदि हो परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण अभी तक शोषित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाया है । इस दौरान लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का अपमान भाजपा के डीएनए में शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में ही महिला सुरक्षा नहीं है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर पर में व्यापक आंदोलन करेगी और महिला विरोधी भाजपा सरकार को महिला शक्ति का परिचय देगी।
इस अवसर पर पुतला फूंकने व प्रदर्शन करने वालों में पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विकास राज, ब्लॉक अध्यक्ष मंसूरी ग्रामीण रितेश जोशी, सूरज क्षेत्री, दीपक राई, राजीव थापा, गोपाल क्षेत्री, राज कुमार, सुधीर थापा, सूरज क्षेत्री, पदम लामा, हरी प्रसाद, प्रेम गुरुंग, कमल क्षेत्री, विजय थापा, पिया थापा, बागम्बर दत्त शर्मा, घनश्याम, नीलम आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY