कांग्रेसियों ने फूं का राज्य सरकार का पुतला

0
362

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश की अस्थाई राजधानी देहरादून में एक महिला की दुष्कर्म करने और हत्या के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच राज्य सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया।
यहां कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हॉल चौक पहुंचे और जहां पर राज्य सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डाक्टर गोगी ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के मामले रोकने में सरकार पूरी तरह विफल हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हाथीबडकला वीआईपी क्षेत्र के पास शहर के बीचों बीच, मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष के आवास के एकदम पास भी एक महिला से दुष्कर्म और हत्या का मामला आया है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस और सरकार की घोर विफलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले आते रहे हैं और अंकिता भण्डारी हत्याकांड मामले में तो सत्तारूढ़ पार्टी के नेता और नेता पुत्र के नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के माता पिता को सरकारी वकील बदलने के लिए तक संघर्ष करना पड़ा क्योंकि वे उससे संतुष्ट नहीं थे।
इस अवसर पर डाक्टर गोगी ने कहा कि सरकार के पक्ष में छोटी छोटी बातों का बढ़ा चढ़ा कर प्रचार करने में और विपक्ष के खिलाफ मिथ्या प्रचार में विशेषज्ञता रखने वाला भाजपा का महिला मोर्चा अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में कहां सोया है और कभी इस विषय पर भी तो प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध शीघ्र न रुके तो कांग्रेस कार्यकर्ता इसे राज्यव्यापी मुद्दा बनाएंगे और आंदोलन को तेज करेंगें। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी सुनील जयसवाल, ललित बद्री मुकीम अहमद महासचिव, अरुण बलूनी, सावित्री थापा, पूनम कंडारी, राजेंद्र राज, सलीम अंसारी अल्ताफ अहमद, राजेश पुंडीर, विजय भट्टराई, सुभाष धीमान, जगदीश धीमान विकास ठाकुर, हरजीत सिंह, प्रमोद गुप्ता नरेश बगवाल ,हेमंत उप्रेेती, संजय गौतम, सज्जाद अंसारी, वीरेंद्र पवार, अशोक कुमार, प्रमोद मुंशी, वीरेंद्र बिष्ट, आदर्श, विक्रम सिंह, रिपु दमन, निहाल, अमनदीप सिंह, सूरज क्षेत्री, भूपेंद्र नेगी, राहुल तलवार, सुनील कुमार, नितिन चंचल, उदय सिंह रावत, पिंटू मौर्य, प्रदीप कुमार, मनीष गर्ग, रामबाबू, नवीन कुमार, विकास राज, आशीष गुसाईं, देवेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY