हवस बुझाकर महिला का किया कत्ल

0
299

देहरादून(संवाददाता)। जाम से जाम टकराकर एक युवक और महिला ने शराब पी और शराब के नशे में वह इतने मदमस्त हुये कि वह एक कमरे में चले गये जहां नशे में चूर युवक ने जब महिला की इज्जत से खेलने का दुसाहस किया तो उसने उसके हाथ पर काट लिया जिसके बाद इस हैवान ने महिला के साथ बलत्कार कर अपनी हवस मिटाई और उसके बाद उसने बेरहमी से कत्ल कर दिया और फरार हो गया था। पुलिस कप्तान के सख्त रूख के बाद डालनवाला पुलिस ने उसे चौबीस घंटे के भीतर ही खोजकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
आज दोपहर एसएसपी कार्यालय मे पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया की पूछताछ करने पर हत्यारे कैनाल रोड निवासी राजेश ने बताया कि विगत 3० जुलाई की रात को करीब नौ बजे जब वह रेलवे स्टेशन के पास शराब के ठेके के बाहर शराब पी रहा था, तो मृतका भी उसे वहीं पर मिली थी। वह भी वहीं पर शराब पी रही थी। दोनो के बीच बातचीत होने के बाद उक्त महिला को वह अपने साथ अपने सुलभ शौचालय के बगल वाले कमरे में लेकर आ गया। कमरे में आने के बाद भी राजेश व मृतका दोनों ने साथ बैठकर फिर से शराब पी। नशे मे आने के बाद जब राजेश ने उक्त महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया और राजेश को काट दिया। जिसके बाद राजेश को बहुत गुस्सा आ गया और नशे में होने के कारण महिला के सिर को तीन-चार बार दीवार पे मारा और कमरे में रखे छोटे एलपीजी सिलेण्डर से महिला के सिर व चेहरे पर वार किये। जिससे वह अचेत हो गयी थी। फिर नशे की हालत में ही हत्यारे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नशा कम होने पर देखा कि महिला की मौत हो गयी है तो साक्ष्य छिपाने व बचने के लिए उसने शव को सड़क दुर्घटना की भांति दिखाने के लिए सड़क के किनारे रख दिया था। पकड़े गये हत्यारे राजेश पुत्र मुन्नू निवासी कैनाल रोड बॉडीघाट नदी किनारे थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष के द्वारा उक्त महिला के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की गई, जिस पर उक्त अभियोग में धारा 376 भादवि की बढोतरी की गयी है।
गौरतलब है कि गत दिवस प्रात: नगर निगम के सफाई कर्मी के द्वारा 112 पर सूचना दी गयी कि सेन्टिरियो मॉल के पास कूडेदान के निकट एक अज्ञात महिला की लाश पडी हुयी है। सूचना पर कोतवाली डालनवाला और शहर कोतवाली का पुलिस बल मौके पर पहुँचा। महिला को देखकर स्पष्ट हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से कूडेदान के पास डाला गया है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन आदि की कार्यवाही की गयी।
उच्चाधिकारियो द्वारा मौके पर आकर निरीक्षण घटनास्थल किया गया। शव की बरामदगी का स्थल धारा पुलिस चौकी होने के कारण संबंधित चौकी द्वारा शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किये, परन्तु शिनाख्त नही हो पायी थी। इसके बाद पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए साफ अल्टीमेटम दिया था जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद अपना ऑपरेशन शुरू किया और उसके बाद चौबीस घंटे के भीतर ही महिला के हत्यारे राजेश को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY