चिकित्साधिकारी के पदों पर अनियमितता के विरोध में किया सेवा बोर्ड अध्यक्ष का घेराव

0
454

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा चिकित्साधिकारी के पदों पर अनियमितता के विरोध में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर डी एस रावत का घेराव किया और इस पर कार्यवाही करने की मांग की गई।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड चिकित्सा बोर्ड द्वारा चिकित्साधिकारी के पदों में अनियमितता हुई है । उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यार्थीयों में उन अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है जिनके लिखित परीक्षा में मात्र 4-6 प्रतिशत अंक हैं जबकि लिखित परीक्षा में 8०-85 प्रतिशत अंक आने के बावजूद भी उनका अंतिम चयन नहीं हो पाया है जिसमें भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री की सुपुत्री के 13.25 अंक होने पर भी अंतिम चयन हुआ है।
उन्होंने कहा कि चयन का आधार सिर्फ साक्षात्कार ही रखा गया था तो लिखित परीक्षा कराने का क्या औचित्य रहा। अगर आपने लिखित परीक्षा करानी ही थी तो क्वालीफाई के लिए एक न्यूनतम अंक सीमा निर्धारित करने चाहिए थी। बॉबी पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों का जो साक्षात्कार किया गया उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी नहीं की गई। इस दौरान बॉबी पंवार ने बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर डी एस रावत को पूरी परीक्षा प्रणाली की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने और गलत तरीके से अभ्यर्थियों को चयनित कराने वाले सम्बंधित अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की ।
इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर डी एस रावत ने आश्वासन दिया कि शीघ्र बोर्ड कमेटी की बैठक बुलाकर इस विषय पर फैसला लेंगे। इस दौरान बॉबी पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री से सम्बंधित विभाग और एक भाजपा नेता व मंत्री की पुत्री के मात्र 13.25 अंक होने पर अंतिम चयन हो जाने संबंधी गम्भीर विषय पर तत्काल निर्णय लिया जाए और हम शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर भी उनके स्वयं के विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की बात रखेंगे। इस मौके पर बेरोजगार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह ,सह संयोजक सुशील कैंतुरा, जसपाल इत्यादि बेरोजगार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY