हमलावरों को दबोचने के लिए कप्तान ने संभाला मोर्चा

0
266

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। कालेज में पढने वाले एक छात्र पर साजिश के तहत हमला करने वाले हमलावरों की वजह से शहर की फिजा खराब होने की आशंका पर पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाला और उन्होंने एसपी सिटी और सीओ सदर के साथ मिलकर हमलावरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का मिशन शुरू हुआ और कप्तान ने साफ अल्टीमेटम दे दिया कि ऐसी उदंडता करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस कप्तान का दावा है कि रात्रि तक सभी हमलावर सलाखों के पीछे होंगे और अब तक कुछ हमलावरों को दबोच लिया गया है और किसी भी व्यक्ति को शहर का अमनचैन बिगाडने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज गुरू राम राय कॉलेज में पढने वाला एक छात्र अमन भण्डारी जो कि सरस्वती विहार में रहता है और बी-कॉम अंतिम वर्ष का छात्र है बीती शाम जब वह घर लौट रहा था तभी घात लगाये बैठे एक समुदाय के एक दर्जन से अधिक युवकों ने अमन की स्कूटी पर टक्कर मारी और उसके बाद उस पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। छात्र को एक समुदाय के युवकों द्वारा षडयंत्र रचकर पीटने से हिन्दूवादी संगठनों और छात्रों में आक्रोश भडक गया और उसके बाद उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू किया तो हमलावरों को दबोचने के लिए पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने एसपी सिटी सरिता डोभाल और सीओ सदर पंकज गैरोला को पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी के साथ मैदान में उतारा और इस टीम ने कुछ घंटों में ही लगभग आधा दर्जन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान का कहना है कि रात्रि तक सबको दबोच लिया जायेगा और यह भी संदेश दिया कि इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी और किसी को बक्शा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY