साक्षी महाराज ने यूसीसी पर पुष्कर की थपथपाई पीठ

0
253

ऋषिकेश(संवाददाता)। उन्नाव क्षेत्र से भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  प्रधानमंत्री मोदी के  नेतृत्व मैं 2०24 में होने वाले लोकसभा चुनाव  साढे तीन सौ से अधिक सीटें जीत कर भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है,  जिसे देखते हुए विपक्षी दल घबरा गए हैं,और वह तथाकथित गठबंधन बनाने जा रहे हैं। लेकिन वे सफल नहीं हो पाएंगे ।जिसका उदाहरण महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी पूरी तरह बिखर जाना है।
यह बात सांसद साक्षी महाराज ने ऋषिकेश में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंनेप्रधानमंत्री  मोदी के विरुद्ध आगामी 2०24 में होने वाले चुनाव को देखते हुए  बनाए जा रहे, गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वह सभी राजनीतिक दल है, जो कि किसी न किसी घोटाले में फंसे हैं । जिसका आगामी चुनाव पर कोई असर होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में भोपाल में जनसभा के दौरान महाराष्ट्र एनसीपी के प्रमुख शरद पवार पर 2,००० से अधिक घोटाले के आरोप मैं फंसे होने की बात कही थी उसके बाद उनकी पार्टी संतरे के छिलके की तरह बिखर गई, इसी प्रकार बिहार का हाल भी होने जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध उस समय विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन बनाए जाने की कवायद की जा रही है जब मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ाने में लगे है। जिसके चलते आज पूरा विश्व उनके नेतृत्व में कार्य करने के लिए अपनी सहमति दे चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा पटल पर यूसीसी बिल लाया जा रहा है ,इसके कारण भी सभी लोगों को लग गया है, कि मोदी की इस पहल पर कई राजनीतिक दल अपनी मुहर लगाने जा रहे हैं ।जिसका परिणाम देश में अच्छा आने वाला है ।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में  तीन तलाक का मामला हो या कश्मीर से 37० हटाए जाने का इसी के साथ मोदी सरकार द्वारा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास कि जो अवधारणा से कार्य किया जा रहा है। उसके कारण विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया ।उन्होंने उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूसीसी को लेकर सबसे पहले बिल लाए जाने की कवायद का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए इससे बड़ी पहल  नहीं हो सकती। धामी सरकार  ने उत्तराखंड  की वन भूमि पर किए गए हजारों बीघा जमीन पर कब्जे को मुक्त करवाकर पूरे देश को एक संदेश देने का कार्य  किया है।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है और उसने महा जनसंपर्क अभियान भी प्रारंभ कर दिया है।

LEAVE A REPLY