गैंगस्टर अतीक अहमद के आवास पर चला बुलडोजर

0
191

देहरादून(संवाददाता)। देहरादून स्थित मेहंूवाला तुंतोवाला में मशहूर गैंगस्टर अतीक अहमद के आवास को पुलिस और प्रशासन की टीम ने दोपहर जेसीबी से किया ध्वस्त कर दिया।
यहां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दून का मशहूर गैंगस्टर अतीक अहमद बहुत बड़ा भू माफिया है और साथ ही उत्तराखंड के कई थानों में अतीक अहमद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज था। पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले देहरादून बसंत बिहार पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया कि अतीक अहमद की संपत्तियों की पुलिस शुरू से ही जांच कर रही थी और दून के तुंतोवाला मेहूंवाला स्थित आवास पर बुलडोजर चलाया गया और इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था और जिला प्रशासन से अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY