शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण को तालाबंदी

0
146

विकासनगर(सतपाल धानिया)। शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र सेलाकुई और आसपास के गांवों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है कूड़ा निस्तारण केंद्र से निकलने वाली जानलेवा दुर्गंध अब असहनीय होती जा रही है साथ ही निस्तारण केंद्र से निकलने वाला दूषित पानी भूमिगत जल को भी दूषित कर रहा है जिससे जलजनित बीमारियों ने सेलाकुई ओर आसपास के गांवों में अपना घर बना लिया है दूषित हवा से लोगो का सांस लेना दुभर हो गया है लोगो को घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा है कूड़ा निस्तारण केंद्र से होने वाली दुश्वारियों से त्रस्त होकर पछवादून संयुक्त समिति ने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर तालाबंदी कर दी साथ ही पूरा सेलाकुई बाजार भी बंद किया हुआ है स्थानीय लोगो ने कूड़ा निस्तारण केंद्र के बाहर धरना शुरू कर दिया है स्थानीय लोगो का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र अब यहां बर्दशात नही किया जाएगा कूड़ा निस्तारण केंद्र को सरकार अन्यत्र शिफ्ट करे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्लांट में किसी भी कूड़े के वाहन को घुसने नही दिया जाएगा साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्र का संचालन भी नही होने दिया जाएगा धरना प्रदर्शन कर रहे लोग मौके पर जिलाधिकारी देहरादून को बुलाने की मांग पर अड़े है धरना दे रहे लोगो ने सरकार ओर नगरनिगम पर लोगो के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है कहा कि कई बार मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री,नगर आयुक्त,जिलाधिकारी देहरादून सहित तमाम जिम्मेदार विभागो से कूड़ा निस्तारण केंद्र हटाने की मांग कर चुके है लेकिन कोई भी उनकी पीड़ा को समझने को तैयार नहीं है धरना प्रदर्शन में राज गंगसारी,चौतन्य अनिल गौड़ सुधीर रावत,अरुण कुमार, पूनम पंवार,सपना शर्मा, नीमा जोशी,अमित अग्रवाल,अमित पंवार,विनोद अग्रवाल, राय सिंह,जितेंद्र गुप्ता,विनय बंसल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY