देहरादून(नगर संवाददाता)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा है कि देश की जनता ने 2०14 में उनके जिन वायदों पर भरोसा करके सत्ता की कुर्सी सौंपी थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन नौ सालों में देश की जनता के उस भरोसे को पूरी तरह से तोडऩे और नकारने का काम करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को बदहाल करने के साथ-साथ देश की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज के नौ साल में देश बदहाल हो गया है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि काला धन वापस लाकर सबके खाते में 15 लाख डालेंगे। उन्होंने कहा कि काला धन तो वापस लाने के बजाय विदेशी बैंकों में बढ़कर के 3 गुना हो गया और हर खाते में 15 लाख का वायदा ना कभी पूरा हुआ ना पूरा होगा। 15 लाख जुमला बनकर रह गया। नोटबंदी से गरीब की जेब पर डाका डालकर के अडानी जैसे सेठों को भारी अमीर बनाने में मोदी जी ने पूरी पर मदद की।
उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वायदा करने वाले मोदी राज में लोगों के दुर्दिन आ गए हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर जनता के बजाय भाजपा और अपना विकास जरूर किया। उन्होंने कहा कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा देकर लाल किला, रेल, गेल , सेल, एयरपोर्ट, बंदरगाह, कोयला खदानें, बिजली संयंत्र, सीमेंट फैक्ट्री जैसी अनेक संपत्तियों को कौडिय़ों के दाम अडानी को बेच दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार ने देश की ऐसी चौकीदारी करी की रिजर्व बैंक का रिजर्व और विदेशी मुद्रा भंडार घटकर के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। उन्होंने कहा कि देश में 1०० स्मार्ट सिटी बनाने का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब तक एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनवा पाए लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम पर 65० करोड़ खर्च करके उत्तराखंड का देहरादून जो सबसे खूबसूरत शहर था उसको बर्बाद करने का काम कर दिया।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देकर देश की बेटियों की अस्मिता से उनकी पार्टी के लोगों ने खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए मोदी जी और उनकी पार्टी की सरकार ने उनको बचाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने कहा कि रुपए की गिरावट आज रिकॉर्ड स्तर पर है। महंगाई ने गरीब का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से एक के बदले 1० सिर लाने का वायदा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आप बिरयानी खाने नवाज शरीफ के घर पर चले गए और आई एसआई जिसने भारत की धरती पर कभी पैर नहीं रख पाया था उनको जांच के नाम पर पठानकोट बुलाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि चीन को आंख दिखाने का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में चीन ने भारत की सीमा पर बड़ा अतिक्रमण कर लिया है।
उन्होंने कहा कि अभी ऑस्ट्रेलिया जाकर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां पर एक इवेंट करने के बाद आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत के छह राज्यों के विद्यार्थियों का आस्ट्रेलिया आकर पढ़ाई करने पर बैन लगा दिया। यह मोदी जी की एक उपलब्धि कही जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है विपक्षी पार्टी के नेताओं की खरीद फरोख्त करके विपक्ष की सरकारों को गिरा कर अपनी सरकार बनाना। अगर कोई खरीद फरोख्त में न फंसे तो लोकतन्त्र को ताक पर रखकर उसके ऊपर ईडी और सीबीआई छोड़ करके डरा करके धमका कर के जेल में डालना, ऐसा करके लोकतंत्र की हत्या करना। उन्होंने कहा कि कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज के नौ साल में देश बदहाल हो गया है।