विकासनगर (मनोज सैनी)। डाकपत्थर बैराज से लेकर ढालीपुर बैराज तक शक्ति नहर के क्लोजर में इन दिनों मरम्मत का कार्य बड़े जोर शोर पर चलने के साथ ही लगभग 8० प्रतिशत कार्य पूरा हो चूका है। कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए व्यास जल विद्युत परियोजना अधिकारियों को भी क्वालिटी, गुणवत्ता की मानिटरिंग के लिए साईट पर भेजा गया है।इस बार शक्ति नहर के कुछ हिस्से में लगभग 8०० मीटर मैट्रेस बिछाकर गुणवत्ता, सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जलविद्युत निगम ढालीपुर को शासन के द्वारा 25 मई तक इस मरम्मत कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि प्रदान की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 3० मई किया गया है। इस क्लोजर के कार्य को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है बताया जा रहा है क्लोजर के कार्य में डाकपत्थर से कुल्हाल तक मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। जबकि शक्ति नहर के दोनो तटो के कार्यों को देखा गया तो जिस तरह से विभाग के द्वारा ठेकेदारों को कार्य करने की अनुमति दी गई। उसी हिसाब से कार्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा कराया जा रहा है। विभाग के सभी सहायक अभियंता साइड पर मॉनिटरिंग करते हुए पाए गए, ठेकेदारों के द्वारा कार्य के गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। क्लोजर में लगने वाली सामग्री को विभाग के अधिकारियों के द्वारा टेस्ट करने के बाद ही इस्तेमाल करवाया जा रहा है। और जल विद्युत निगम के संबंधित अधिकारी हर हफ्ते मॉनिटरिंग के लिए शक्ति नहर पर आते हैं और पूरी वीडियो ग्राफी कर काम कराया जा रहा है। वहीं विभिन्न मीडिया की टीम भी इस कार्य पर नजर बनाए हुए हैं और हमें इस प्रकार की कोई अनियमितता कार्य में नजर नहीं आई।
वही जब क्लोजर के संबंध में अधिशासी अभियंता अभय कुमार से जानकारी ली गई तो उनका कहना था क्लोजर का कार्य संतोषजनक करवाने के लिए शासन से चार दिन का समय और मांग लिया गया है। कार्यस्थल मौके पर सहायक अभियंता अवतार सिंह, अवर अभियंता राजवीर बटोला एवं ठेकेदार नवनीत गर्ग मौजूद रहे।