दायित्व बंटवारे को लेकर भाजपा नेताओं को करना पड़ सकता है इंतजार

0
180

देहरादून(संवाददाता)। हैरानी वाली बात है कि भाजपा के अंदर दायित्व बांटे जाने को लेकर बयानबाजी चलती आ रही है और कई बार दावे किये जा चुके है कि अब जल्द ही भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं का इंतजार खत्म होगा और उन्हें दायित्व बांटे जायेंगें जिस पर राज्य के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के मन में उमंग थी कि अब उन्हें जल्द दायित्व का तोहफा मिलेगा लेकिन चर्चा है कि इसी बीच यह दावा किया जा रहा है कि बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव के बाद ही दायित्व बांटे जायेंगें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दायित्वों को बांटने के लिए जिस तरह से बार बार अपने कार्यकर्ताओं को झुनझुना थमाते हुए तारीख पर तारीख दे रहे है उससे अब भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में फिर एक उदासी का आलम देखने को मिलेगा़़?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में भाजपा नेताओं को बटने वाले दायित्वों के लिए अब और इंतजार करना पडेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में दायित्व की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा नेताओं का इंतजार खत्म होगा या फिर नेताओं को दायित्व बंटवारे के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भाजपा की उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद से ही दायित्व बंटवारे को लेकर नेताओं की नजर थी। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो दायित्व बंटवारें को लेकर लॉबिंग तक शुरू हो गई थी। लेकिन, दायित्व बंटवारों पर सिर्फ अटकलों का बाजार गर्म रहा था। प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में दायित्व वितरण की जरूरत तो है, लेकिन अभी पार्टी महा जनसंपर्क अभियान पर फोकस कर रही है।
यहां बता दें कि दायित्व बंटवारे को लेकर भाजपा नेताओं को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने इसके संकेत दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च में सरकार के गठन के बाद से भाजपा के नेता दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के स्तर से भी कई बार जल्द दायित्व वितरण की बात कही जा चुकी है।लेकिन अभी तक यह कवायद शुरू नहीं हो पाई है। पिछले दिनों पार्टी के राज्य संगठन की ओर से दायित्व के लिए नेताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी भी गई थी। लेकिन इस संदर्भ में अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। विदित है कि राज्य में पार्टी के नेता अभी न केवल दायित्व वितरण का इंतजार कर रहे हैं बल्कि मंत्रिमंडल की चार सीटें भी खाली चल रही हैं और अभी इनका भरा जाना भी शेष है।

LEAVE A REPLY