तीन दिन में कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर होगा आंदोलन

0
306

देहरादून(संवाददाता)। नगर निगम में कार्यरत सामान्य कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों का लगातार उत्पीडऩ किये जाने के विरोध में आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज किया और नगर निगम कार्यालयों पर तालाबंदी कर दी और तालाबंदी के कारण वहां पर अपना काम करने आये लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा और वह इधर उधर भटकते नजर आये।
यहां नगर निगम में कार्यरत सामान्य कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों का लगातार उत्पीडऩ किये जाने के विरोध में आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज किया और नगर निगम कार्यालयों पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में 4० से 6० वार्ड थे और अब 1०० वार्ड हो गये है लेकिन कर्मचारियों की संख्या वहीं है और लगातार कर्मचारियों का उत्पीडन किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की जानी चाहिए और आंदोलन को जारी रखा जायेगा।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वाा महिलाओं को निर्धारित हाजिरी समय में एक घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है जिससे वह अपने बच्चों को स्कूल भेज सके और स्थायी पर्यावरण मित्रों के साथ भेदभाव हो रहा है और पार्षद स्वच्छतमा समिति के कर्मचारियों के मस्ट्रोल भी चैक किये जाये और हाजिरी समय सुबह छह बजे से साढे छह बजे एवं दोपहर तीन बजे से साढे बजे तक है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि पांच सौ पुरूषों की संविदा भर्ती की जाये और समस्त सफाई नायकों को हर वार्ड में एक कमरा बनाकर उपलब्ध कराया जाये जिसमें हाजिरी ली जाये एवं अपना सामान सुरक्षित रख सके। कर्मचारियों ने कहा कि अन्य राज्य की भंति एक पारी में डयूटी ली जाये जिसका समय सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक हो।
कर्मचारियों ने कहा कि मोनिका पुत्र पाला की एक साल से अधिक हो गये है परन्तु अभी तक नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण मित्रों की स्वीकृत स्थाई पदों पर पूर्व की भांति दैनिक वेतन पर कार्यरत पर्यावरण मित्रों का समायोजन किया जाये। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व की भांति स्वीकृत सफाई नायकों के पद पर कार्यरत कार्यवाहक सफाई नायकों की वरिष्ठता के आधार पर समायोजन किया जाये जिसकी आवश्यकता है।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में कार्यरत पर्यावरण मित्र, सामान्य कर्मचारियों के मृत आश्रितों के पदों पर नियुक्ति हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा भेदभाव पूर्ण विलंब किया जा रहा है और कर्मचारियों के भुगतान संबंधी विभागीय अधिकारियों द्वारा विलंब किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि समय समय पर अनावश्यक कारणों से अधिकारियों व कम्रचारियों का वेतन रोकने पर संघ ने विरोध किया है और नाला गैंग व समिति में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियोंको समान कार्य का समान वेतन दिया जाये।इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि यदि तीन दिन में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर नगर निगम के तीनों संघों को विवश होकर धरना प्रदर्शन व हडताल करने के लिए बाध्य होना पडेगा और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कर्मचारियों ने महापौर को ज्ञापन प्रेषित किया और इस पर कार्यवाही किये जाने की मांग की। इस अवसर पर नेम बहादुर, सतेन्द्र कुमार, अमीरूददीन, नेपाल सिंह, महेन्द्र कुमार, शेखर पंत, चन्द्र पाल, मोहर काला सहित अन्य कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY