प्रमुख संवाददाता
देहरादून। प्रेमनगर के एक रेस्तरा में खाने खाने गये रिटायर्ड आर्मी आफिसर और उसके साथी को खाने में तेल ज्यादा दिखाई दिया तो वह गुस्से में आ गये और उन्होंने खाने में तेल ज्यादा होने की शिकायत फोन पर होटल मालिक को की तो उनके बीच गाली गलौच हो गई और उसके बाद खाना लेकर गये दोनो व्यक्तियों ने अपनी कार से रेस्तरा में पहुंचकर होटल मालिकों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उस पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली दाग दी लेकिन वह मिस हो गई और उसके बाद दोनो हमलावर गाडी में बैठकर फरार हो गये थे। इस घटना की खबर मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ हमलावरों को पकडने के लिए ऑपरेशन चलाया और कुछ घंटों में ही दोनो हमलावरों को कार और वारदात में प्रयोग पिस्टल, मैग्जीन और पन्द्रह जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। हमलावरों को पकडने वाली पुलिस टीम की जनपद की पुलिस कप्तान ने पीठ थपथपाई है।
पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने बताया कि 19 मई की रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेस्टोरेंट मालिक पर गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट मय फोर्स के मौके पर पहुंचे थे तथा घटना का बारीकी से अवलोकन किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में करी किंगडम रेस्टोरेंट संचालक अशोक सेन पुत्र अनंत सेन निवासी ए/13 गुरू नानक एनक्लेव प्रेमनगर देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उन्हें हमलावरों की तलाश में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया व आसपास के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों के हुलिये की जानकारी ली गई। इसके पश्चात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नीले रंग की कार में आना और घटना करके उसी नीले रंग की कार में भागना पाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध कार पहचान के लिए काफी कैमरों को खंगाला गया तो पता चला कि हमला करने वाले हमलावर भागने की फिराक में हैं इस पर थाना प्रभारी ने नंदा चौकी के समीप चैकिंग अभियान चलाया और जैसे ही एक नीले रंग की कार आती दिखाई दी उसे पुलिस टीम ने घेर लिया और उसमें सवार लोगों से जब पूछताछ की तो उन्होंने रेस्तरा मालिक पर गोली चलाने की बात कबूली।
पुलिस कप्तान ने बताया कि गौरव चौहान निवासी ग्राम मटौर सरधना थाना दौराला जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश व सुंदर निवासी ग्राम सकरार थाना भवन जिला भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया और गौरव के पास से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन और पन्द्रह जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस कप्तान ने बताया कि गौरव राजपूत आर्मी से लॉयंस नायक के पद से रिटायर्ड हुआ था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में बताया गया कि दोनों साथ में बसंत विहार में रहते हैं तथा प्राइवेट कार्य करते हैं। गौरव राजपूत रेजीमेंट से वर्ष 2०22 में लांस नायक के पद से रिटायर हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 19 मई को दोनों अपनी कार सियाज से रात करीब दस साढे दस बजे प्रेम नगर में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट से अपने लिए खाना पैक करा कर घर पहुंचे थे। दोनों के द्वारा जब खाना निकाला तो देखा खाने में तेल बहुत ज्यादा है, जिस पर गौरव द्वारा अपने फोन से रेस्टोरेंट मालिक को फोन कर खाने की शिकायत की तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुयी और उसके बाद गौरव तथा सुंदर द्वारा आवेश में आकर सबक सिखाने की मंशा से पुन: अपनी कार से रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे वापस करी किंगडम रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां गौरव राणा व सुंदर द्वारा होटल मालिक के साथ मारपीट की गई तथा जब उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो गौरव द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नियत से उन पर फायर किया जो कि मिस हो गया। पिस्टल की गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग इक_े होने लगे तो दोनों अभियुक्त भीड़ इक_ा होती देख वहां से अपनी कार में बैठकर भाग निकले थे। पुलिस कप्तान ने हमलावरों को पकडने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।