निधि यादव के खिलाफ हो सीबीआई जांच

0
223

देहरादून(नगर संवाददाता)। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा है कि एक तरफ से राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करती है दूसरी ओर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को गोपनीय जांच करवा क्लीन चिट देकर भ्रष्ट अधिकारियों को आईएएस प्रमोट करने के लिए सिफारिश करती है। उन्होंने कहा कि एससीएस ऑफिसर निधि यादव ने अपने पद का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार करते हुए बैनामी संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि और आज तक गोपनीय जांच होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दोहरी नीति का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कैसी दोहरी नीति है और इस दोहरी नीति का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता गरीब, मध्यम वर्गीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए है भाजपा सरकार केवल निम्न तबके के लोगों लेखपाल, पटवारी, सिपाहियों को ही जेल भेज सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जो रामविलास यादव जेल चला गया और अभी तक जमानत भी नहीं मिली अन्यथा उत्तराखंड में भाजपा सरकार समाजवादी की नीतियों पर चल रही है और भय, आतंक, गुंडाराज, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन धर्म सीमा पर पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि एससीएस ऑफिसर निधि यादव की विजिलेंस जांच में बेहद ईमानदार अधिकारी केके वीके ने स्पष्ट रूप से रिपोर्ट प्रेषित कर दी की निधि यादव के पास आय से अधिक संपत्ति है तो गृह विभाग ने खुली जांच क्यों नहीं दी और क्यों सरकार एससीएस ऑफिसर निधि यादव को बचाकर आईएएस बनाने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि क्या मजबूरी है सरकार की क्या यह समाजवादी पार्टी के दबाव में नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कौन सा माफिया सरकार के लोगों पर दबाव बना रहा है और इसकी सीबीआई जांच करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि यूपीएससी के इस पत्र को देखिए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी ने भी मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार को चि_ी जारी कर दी है। उन्हेांने कहा कि उत्तराखंड के हक हलालों की कमाई क्या एससीएस ऑफिसर निधि यादव पचा पाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियों को पीछे छोड़ कर क्या भ्रष्ट अधिकारी गलत तरीके से आईएएस बन पाएंगी। उन्होंने कहा कि अब नहीं होने देंगे इस प्रदेश में ऐसा समाजवादी पार्टी को जिन्होंने उत्तराखंडियों की रूह तक कंपाने वाली घटना को अंजाम दिया उसे और उसके लोगों को उत्तराखंडी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य लिया है लड़ के अधिकार भी लेंगे लड़ के। उन्होंने कहा कि सुराज सेवादल ने ने एमडी अनिल यादव का लगभग रूपये 1००० करोड़ रुपए का घोटाला खोला लेकिन सरकार ने उसे क्लीन चिट देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसमें ठेकेदारों पर मुकदमा तो दर्ज कर दिया लेकिन मुख्य सूत्रधार अनिल यादव व उसके पुत्र यश यादव को छोड़ दिया जिससे उसके हौसले इतनी बढ़े की उसने सुराज की महिलाओं पर झूठा मुकदमा लिखवा कर झूठा शपथ पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया और सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर दिया। उन्होंने कहा कि जिससे घोटालों से बिजली विभाग पर घाटे की बढ़ोत्तरी हो रही है और जनता बिजली के बढ़े दामों की भरपाई कर रही है जिसे आर टी आई में भी ले लिया गया अब अनिल यादव के ऊपर 42०, 67, 68, 71,12० बी आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा और अनिल यादव व उसके सलाहकारों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाकर जनमानस को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिलाओं के बलिदानों से बना है और अनिल यादव के समाजवादी पार्टी के घराने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा जेसे कांड इन्हीं लोगों की देन है और अभी भी यह पूरे मातृशक्ति के अपमान में लगे हैं। कभी यौन शोषण कर कभी महिलाओं पर झूठ मुकदमें लिखवाकर अगर जल्द सरकार ने निधि यादव व अनिल यादव के ऊपर सख्त कारवाई नहीं की गई तो सुराज सेवा दल प्रदेशव्यापी आन्दोलन करने को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस अवसर पर सुराज सेवादल के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY