देहरादून(नगर संवाददाता)। आईसीएसई बोर्ड की 12वीं एवं 1०वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गये है। वहीं द हैरिटेज स्कूल के छात्र छात्राओं ने शत प्रतिशत अंक हासिल किये है। 12वीं कक्षा में शिव वालिया ने 93 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए टॉप किया है जबकि 1०वीं में अनुष्का राणा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
यहां आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर स्कूल की प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी ने बताया कि 12वीं कक्षा में शिव वालिया ने 93 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए टॉप किया है जबकि 1०वीं में अनुष्का राणा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। उन्होंने बताया कि 1०वीं में इसी प्रकार से 1०वीें में विवेक बवुरियां ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 12वीं में सृष्टि सक्सेना ने 92.5 प्रतिशत अंक हासिल किये है जो गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से 12वीं में शोभित जोशी ने 91.3 प्रतिशत अंक हासिल किये है और वहीं प्रियांशी नेयर ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किये है।
उन्होंने बताया कि राघव धीमान ने 9०.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। उन्होंने बताया कि वहीं 12वीं में सुमेघ वर्मा ने 9० प्रतिशत अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि श्रेयांश रावत ने 1०वीं में 94.4 प्रतिशत और शिवांश लांबा ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किये। उन्होंने बताया कि स्कूल का 12वीं एवं 1०वीं के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, डायरेक्टर विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।