देहरादून(नगर संवाददाता)। कर्नाटक की प्रचंड जीत पर उत्साहित कांग्रेसियों ने नेहरू कॉलोनी में रैली निकालकर मिठाई वितरित की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। इस अवसर पर कहा कहा कि भारत जोड़ों यात्रा कांग्रेस की जीत है।
इस अवसर पर धर्मपुर वार्ड के पार्षद अमित भंडारी के नेतत्व में निकाली रैली में कांग्रेस नेता काफी उत्साह में दिखे। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव ने भाजपा को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगातार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने रेलवे, एयर कंपनियों को निजी हाथों में देने पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस की जीत के नतीजे आगे अन्य चुनावों में भी मिलेंगे। इस मौके पर प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए वे वहां की जनता का आहार करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा चुप है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कर्नाटक के चुनाव में वहां की जनता ने भाजपा को सबक सीखकर कांग्रेस के हाथों में जीत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर पार्षद अमित भंडारी, प्रवीण त्यागी टीटू, विजय गुप्ता, रिपू दमन सिंह, राम सिंह बिष्ट, राधे श्याम त्यागी, पुष्पा रतूड़ी, गीता रावत, नीलम जुनेजा, नीलम सक्सेना, हर्षिता भंडारी, दीपक खंडूरी, समीर मलिक, मुकेश रेगमी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।