भाजपाईयों ने भाजपा का झंडा ओढाकर स्वर्गीय बलूनी को दी श्रद्धांजलि

0
165

देहरादून(नगर संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी महानगर परिवार की और से महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुशीला बलूनी के बकरालवाला स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा झंडा ओढ़ाकर उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी और भावपूर्ण नमन किया।
इस दौरान महानगर देहरादून स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक स्थल में हजारों की संख्या में नम आंखों से भाजपा कार्यकर्ता, आंदलनकारी सम्मिलित हुए और इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अग्रवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुशीला बलूनी ने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उत्तराखंड बनने के बाद वह राज्य महिला आयोग और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की अध्यक्ष रहीं। इस अवसर पर अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी भले ही आज हमारे बीच में ना हों पर उत्तराखंड निर्माण के लिए उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा, वह उत्तराखंड की पहली महिला थीं जो राज्य निर्माण के लिए भूख हड़ताल पर बैठी थीं, उन्होंने राज्य आंदोलन के माध्यम से हजारों की संख्या में महिलाओं को अपने साथ जोड़ा इस आंदोलन की आग को प्रचंड रूप देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई वह कई बार गिरफ्तार भी हुईं और जेल गई पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
उन्होंने कहा कि ऐसी महान आत्मा को हम सब शत शत नमन करते हैं एवं समस्त महानगरवासी कार्यकर्ता पुण्य दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हम समस्त उत्तराखंडवासी पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में स्वर्गीय सुशीला बलूनी के योगदान को भी हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY