स्वर्गीय बलूनी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0
197

देहरादून(नगर संवाददाता)। राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुशीला बलूनी को उनके निवास स्थान पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी और इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया और पुलिस की ओर से सलामी देकर दो मिनट का मौन रखा गया और आंदोलनकारियों ने नम आंखों से वहां से उन्हें अंतिम विदाई दी और हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय बलूनी 84 वर्ष की थी।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वर्गीय सुशीला बलूनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आंदोलनकारी जगमोहन नेगी, प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूरी, रविन्द्र जुगरानी, सुलोचना भटट सहित अनेकों राजनैतिक पार्टियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय सुशीला बलूनी को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनके निवास से अंतिम यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए शहीद स्थल पहुंची और जहां पर आंदोलनकारियों, राजनैतिक नेताओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, जन संगठनों, कर्मचारी संगठनों ने जब तक सूरज चांद रहेगा सुशीला बलूनी तेरा नाम रहेगा, सुशीला बलूनी अमर रहे के नारे के बीच श्रद्धासुमन अर्पित किये गये और आंदोलनकारियों ने राजकीय शोक की घोषणा किये जाने की सरकार से मांग की। वहीं सरकार की ओर से शहीद स्मारक पर पुलिस की ओर से सलामी के साथ दो मिनट का मौन रखकर विदाई दी।
वहीं जब तक स्वर्गीय बलूनी का पार्थिव शरीर शहीद स्मारक पर था तो सभी की आंखे नम रही।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, विवेकानंद खंडूरी, ए पी जुयाल, प्रेमचन्द शर्मा, सोनिया आनंद, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूरी, निर्मला बिष्ट, ऊषा नेगी, प्रमिला रावत, डाक्टर आर पी रतूडी, नवनीत गुसांई, सरदार खान, शाहिद खान, मोहन खत्री, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, रविन्द्र जुगरान, जितेन्द्र चौहान, विशाल गुप्ता, विजय लक्ष्मी, जनकवि अतुल शर्मा, वीरेन्द्र पोखरियाल, मानवेन्द्र, सुलोचना भटट, गीता बिष्ट, सुनीता विद्यार्थी, मनमोहन कंडवाल, रेनू सेमवाल, सरिता गौड आदि शामिल रहे। इस दौरान शहीद स्थल से स्वर्गीय बलूनी के पार्थिव शरीर को हरिद्वार ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके छोटे पुत्र विजय बलूनी पिंकी ने मुखाग्नि दी और स्वर्गीय बलूनी पंचतत्व में विलीन हो गई। इस अवसर पर भाजपा विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नरेन्द्र राणा, प्रदीप कुकरेती, जगमोहन सिंह नेगी, विनय बलूनी, संजय बलूनी के साथ एसडीएम, एडीएम, राजनैतिक दलों, आंदोलनकारी, सामाजिक संगठनों, जन संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY