गामा के खिलाफ दहाड़ी आप

0
203

देहरादून(नगर संवाददाता)। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मेयर सुनील उनियाल गामा लगातार घिरते जा रहे है और अब एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज सतर्कता के एसपी कार्यालय पहुंचकर आय से अधिक संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के मामले में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा के विरुद्ध जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एसपी विजिलेंस ने आप पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कराये जाने का भरोसा दिया।
यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पहले सुभाष रोड स्थित डीजी विजिलेंस के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें ज्ञात हुआ कि डीजी विजिलेंस आवश्यक मिटिंग को लेकर बाहर गये है तो तब उन्होंने कारगी चौक के पास एसपी विजिलेंस के कार्यालय में दस्तक दी और वहां पर एसपी विजिलेंस को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर आर पी रतूड़ी ने राज्य सरकार को जीरो टोलरेंस के मामले घेरते हुए कहा कि जिनका मेयर ही भ्रष्टाचारी हो वह क्या जीरो टॉलरेंस की बात करेंगें।
उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जल्द ही जांच की जानी चाहिए, अन्यथा इसके लिए आंदोलन तेज किया जायेगा। इस मौके पर गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने मेयर गामा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गामा ने जो तर्क पैसे कमाने का बताया है वह गले नहीं उतरता क्योंकि कोई भी व्यक्ति चाउमीन बेचकर करोड़ों रुपए नहीं कमा सकता हां यदि उस चाउमीन को बेचने में उनकी मदद तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की है तो निश्चित तौर पर उत्तराखंड की जनता को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर मेयर गामा ने इतनी संपत्ति इक_ा की होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच होनी चाहिए।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने भी गामा पर तीखा हमला बोलते हुए जल्द से जल्द विजिलेंस जांच की मांग की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना और कमलेश रमन ने भी राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा और कहा कि मेयर गामा की जल्द ही विजिलेंस जांच की मांग की।इस पर एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने इस मामले की जांच कर कारवाई होने को आश्वस्त किया । इस मौके पर प्रवक्ता कमलेश रमन, रिहाना परवीन ,अशोक सेमवाल ,सुशील सैनी, दीपक नीमरिनाया, विपिन नेगी, सुधा पटवाल आदि अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY