कैबिनेट मंत्री ने किया 295.56 लाख लागत की सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन

0
418

देहरादून(नगर संवाददाता)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जाखन में सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया। यह योजना जलनिगम द्वारा राज्य योजना के माध्यम से रूपये 295.56 लाख की लागत से निर्मित होगी।
इस अवसर पर जाखन में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज से 2० वर्ष पूर्व यहां की स्थिति अत्यधिक दयनीय थी और जनता के आशीर्वाद से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के कार्यों को लेकर लगातार जनता के बीच है। उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी जल्द किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य योजना में भी सड़को की स्वीकृति का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना के माध्यम से सभी घरों को पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से देश में 12 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गये हैं। इसी प्रकार मंत्री ने केंद्र की योजनाओं को अपने संबोधन में जनता के बीच रखा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार जनता की सरकार-जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने ओर योजना को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर बताया गया कि उत्तराखंड में यह डी.आई. पी. टेक्नोलोजी पहली बार प्रयोग में लाई गई है। इस अवसर पर बताया गया कि इसके लिए भूमि की न्यूनतम आवश्यकता पड़ती है। बताया गया कि जहां पर जगह की कमी है, जहां पर जगह की कमी है वहां के लिए यह उपयुक्त है। इस टेक्नोलोजी में स्टोरेज टैंक नही बनता है। इसमें आने वाला सीवर डीआई.पी. के माध्यम से सीधे स्टोर के लिए बिना पंप हो जाता है। यह वातावरण के अनुकूल है। इसमे प्रदूषण की संभावना भी नहीं रहती है।
इस अवसर पर बताया गया कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप यह पंप उपयुक्त सीवरेज पंप है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, निशा शर्मा, मंजु शर्मा, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, योगेश, चुन्नी लाल, कमल थापा, सिकंदर सिंह, आशीष थापा, अंकित जोशी, मोहन बहुगुणा, ओम प्रकाश बहुगुणा, नैन सिंह पंवार, उत्तम रमोला, जल निगम के ईई एचसी जोशी, जल संस्थान के ईई संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY