उत्तराखंड की सुख शांति व समृद्धि को की मंगल कामना

0
190

देहरादून(नगर संवाददाता)। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कोशल्या हितकारी रामजी हमारे सब काम कर रहे है की संगीतमई प्रस्तुति के साथ श्री रामजन्मोत्सव और वैदिक मंत्रोच्चारण , विश्व शांति देश के चहुंमुखी विकास देव भूमि उत्तराखंड की सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना के साथ माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर गढ़ी कैंट में आयोजित विशेष चैत्र नवरात्रि पूजा अनुष्ठान आज पूर्ण हो गया। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने अपने संबोधन में भक्तों को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी भारतीय संस्कृति संस्कारों रीति रिवाजों का स्वर्णिम काल चल रहा है 2०24 में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन जाएगा वही भारतीय ऋषि मुनि परम्परा, योग, अध्यात्म, और पारंपरिक पद्धतियों को पूरी दुनिया अपना रही है। इस अवसर पर कमल जोशी और मंडली ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी और हरिद्वार से पधारे आचार्य महेश उपाध्याय के पावन सानिध्य में पूजा अनुष्ठान किया गया और आज के कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल, डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, लीला भट्ट गीता जोशी, विमला जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY