धामी सरकार न झुकेगी, न रुकेगी

0
166

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार की दिशा तय है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार न झुकेगी, न रुकेगी, बल्कि जनता के लिए काम करेगी और अगर सरकार को झुकना भी पड़ेगा तो जनता जनार्धन के आगे झुकेंगें। यहां रेजर्स ग्राउंड में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम एवं विकास पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी भले ही कुछ काम अधूरे हो, लेकिन उन्हें पूरा भी करेंगे और हम न तो हटने वाले है न थकने वाले, निरंतर आगे बढ़ते रहेंगें। उन्होंने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता राज्यहित है।
उन्होंने कहा कि किसी वर्ग का अहित नही होने देंगे और कुछ लोग सिर्फ बरगलाने का काम करते है, दूसरों के कंधों पर बंदूक रख ट्रिगर दबाते है, ऐसे लोगो को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अब ऐसा नही चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत और नीति साफ है ओैर नीयत पर ही योजनायें बनाई गई और राज्य में मजबूत खेल नीति, खेल विश्वविद्यालय की घोषणा, पर्यटन की अपार संभावना है और राज्य के विकास के लिए व्यापक स्तर तक काम करना है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है ओर समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति के सपनों को केवल भाजपा सरकार साकार कर सकती है और हर कसौटी पर सेवा करने का अवसर दिया है और प्रदेश की जनता की जीत, जन गण मन की और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 3० प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मान्तरण पर सख्त कानून बनाया और राज्य आंदोलनकारियों को 1० प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बढावा दिया गया और कई ऐसे लोग है जिनके पैरों से जमीन खिसक गई है और ऐसे लोग बचने वाले नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब परीक्षायें नकल विहिन होगी और योग्यता, प्रतिभा और क्षमता वालों को ही अवसर मिलेगा और यह सरकार हामी से भरी सरकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से कर्म मर्म का रिश्ता है और राज्य को दो एम्स एक ऋषिकेश है व दूसरा किच्छा में बनने की स्वीकृति मिल गई है और दिल्ली से देहरादून दो घंटे में सफर तय होगा। इस अवसर पर उन्होंने बेटे बेटी भाई बहन का प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने के लिए मुख्यमंत्री परिवहन योजना संचालित की जायेगी जिसमें उन्हें पचास प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के 13 जिलों में चलती फिरती प्रयोगश्शाला संचालित की जायेगी। उन्होंने साइंस एंड टैक्नोलॉजी इनोवेशन योजना और हल्द्वानी गोला पार खेल विवि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सीएम औद्यानिक योजना, सीएम पशुधन मिशन, कौशल विकास योजना, 25० की आबादी वाले गांवों को सीएम ग्राम सड़क योजना शुरू कर जोडने का काम किया जायेगा और श्रमिकों के बच्चों के लिए उचित शिक्षा देने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर अनकों गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

LEAVE A REPLY