शहीद स्मारक पर उठी एक आवाज मैं भी बॉबी

0
159

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई से जांच कराये जाने और उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार सहित सभी बेरोजगारों को बिना शर्त रिहा करने की मांग को युवा बेरोजगारों ने शांतिपूर्वक अपने सत्याग्रह व धरने को जारी रखा और कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह यहां से हटेंगें नही ओर अपने सत्याग्रह को जारी रखेंगें। इस अवसर पर युवाओं ने एक ही आवाज उठाई मैं भी बॉबी और सभी ने उसका समर्थन किया। इस अवसर पर बेरोजगारों ने पढाई के लिए क्लास भी लगाई। इस अवसर पर कांग्रेस पछवादून की कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल व अधिवक्ता व राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत सहित अन्य ने अपना समर्थन दिया।
यहां उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुडे हुए बेरोजगार शहीद स्मारक कचहरी में शांतिपूर्वक ढंग से अपने सत्याग्रह व धरने को जारी रखा और कहा कि जब तक उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार सहित सभी बेरोजगारों को बिना शर्त रिहा नहीं हो जाते तब तक उनका यह धरना और सत्याग्रह जारी रहेगा। इस अवसर पर बेरोजगारों ने उन पर पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज करने की आलोचना की गई है और मुकदमों को वापस लिये जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर कांग्रेस पछवादून की कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि केवल युवा बेरोजगारों का उत्पीडऩ किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंन बेरोजगारों ने धारा 144 का उल्लंघन करने की एवज में उन पर मुकदमा दर्ज करने की निंदा की है और इसका भी पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषियों के खिलाफ आज तक कार्यवाही नहीं की गई है और बेरोजगारों पर अनावश्यक रूप से मुकदमें दर्ज किये जा रहे है।
इस अवसर पर बेरोजगारों ने कहा कि सरकार और लोक सेवा आयोग ने जल्दबाजी में पटवारी कराई है और उन्होंने कहा कि जबकि राज्य के युवाओं का लोक सेवा आयोग से भरोसा नहीं रह गया है और उसके बाद भी परीक्षा कराई गई। उन्होंने राज्य सरकार से शीघ्र ही सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है। इस अवसर पर बेरोजगारों ने कहा कि सरकार को चाहिए की सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई से जांच कराई जाये। इस अवसर पर बेरोजगारों ने कहा कि सरकार व आयोग उनके हितों के साथ कुठाराघात कर रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और इसके लिए सत्याग्रह को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर पछवादून कांग्रेस की जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत, अधिवक्ता पंकज क्षेत्री, समाजसेवी पंडित मनीष कुमार गौनियाल सहित अन्य लोगों ने बेरोजगारों को अपना समर्थन दिया और कहा कि एक बार फिर से बेरोजगारों पर मुकदमा किया गया है को तत्काल वापस लिये जाने की मांग की गई है और आंदोलन चलाये जाने की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर कई युवा बेरोजगार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY