कांग्रेसियों ने फूंका डीजीपी का पुतला

0
141

देहरादून(नगर संवाददाता)। पटवारी भर्ती निरस्त किये जाने व भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने की मांग कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबियत भी बिगड गई। वहीं गुस्साये हुए कांग्रेसियों ने डीजीपी का पुतला फूंका और उन्हें बर्खास्त किये जाने की मांग की।
यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के आहवान पर कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में पटवारी भर्ती निरस्त किये जाने व भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने की मांग कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस दौरान कांग्रेसियों पर हल्की फुल्की पानी की बौछारे कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों पर बिना उकसावे के लाठीचार्ज के विरोध में नौजवानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन की भत्र्सना की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जो बेरोजगारों पर लाठीचार्ज कर उनको घायल किया गया और यह लाठीचार्ज बेरोजगारों पर नहीं उत्तराखण्ड की आत्मा पर किया गया है, जिसने उत्तराखण्ड को शर्मशार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन बेरोजगार युवाओं की सपनों की नीव पर उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ है उन्ही के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी। इस मौके पर उप नेता सदन भुवन कापडी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त तो न हो सका परन्तु कानून मुक्त जरूर हो चुका है। आरोपियों और भ्रष्टाचारियों का प्रदेश में बोलबाला है और राज्य सरकार ना भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई लगाम लगा पा रही है और ना ही नकल माफिया पर लगाम नहीं लगा पा रही है जो चिंताजनक है।
इस अवसर पर कापडी के अनुसार प्रदेश राम भरोसे चल रहा है। इस मौके पर महानगर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि सरकार लगातार तानाशाही का रवैया अपनाए हुए है हिंसा और दमन का सहारा लेकर अपने को बचाने की कोशिश कर रही है। सभी दोषियों को तत्काल दण्डित किया जाए। सरकार मे ऊंचे पदों पर बैठे लोग जो षडयन्त्रकारियों को बचा रहे हैं उनकों बेनकाब करने के लिए कंाग्रेस पार्टी दृढसंकलिप्त है। इस अवसर पर बाद में कांग्रेसजनों ने आगे बढने का प्रयास किया तो उन पर फिर से हल्की फुल्की पानी की बौछार कर दी और सभी को गिरफ्तार कर सहस्त्रधारा रोड स्थित एकता विहार धरना स्थल पर सभी को छोड़ दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी,प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महेन्द्र नेगी गुरूजी, रोबिन त्यागी, विकास नेगी, जगदीश धीमान, विनित भटट बन्टु, मोहन भण्डारी, आयुष गुप्ता, संदीप चमोली, संगीता गुप्ता, संचिन थापा, अभिषेक तिवारी, फारूख राव, लक्की राणा, आलोक महता अरविन्द गुरूग आशा मनोरमा शर्मा, विरेन्द्र पंवार, शमीम मंसूरी आदि अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY