कुख्यात नशा तस्कर दबोचे

0
198

प्रमुख संवाददाता
नैनीताल। जनपद के पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों के खिलाफ लम्बे समय से बडा ऑपरेशन चला रखा है और इस ऑपरेशन में एसपी क्राईम, एसपी सिटी और पुलिस टीमों ने नशा माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने का मिशन चलाया हुआ है और इसी मिशन के तहत पुलिस टीम ने चार नशा तस्करों को दबोचा तो उनके पास से स्मैक और हथियार पकडे गये तथा पकडा गया एक नशा तस्कर उत्तर प्रदेश में पीआरडी का जवान निकला। पुलिस कप्तान ने कुख्यात नशा तस्करों को पकडने वाली टीम को पांच हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट के द्वारा जनपद में नशा तस्करों व अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कडी में एसपी क्राईम जगदीश चंद व एसपी सिटी और सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में मुखानी थानाध्यक्ष व एसओजी की टीम ने संतोषी माता मन्दिर के पास लालडाठ रोड मुखानी के समीप तीन लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया और उसके बाद जब उनके घर की तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन सौ पन्द्रह बोर का तमंचा कारतूस, गुप्ती, पम्प एक्शन गन व कारतूस बरामद किये। पुलिस की इस कार्यवाही में बरेली निवासी प्रेमपाल मोर्या, रामचरण लाल व हल्द्वानी निवासी जाहिद सैफी के पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस कप्तान ने बताया कि राम अवतार मोर्या के धर से तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुये हैं। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल चार तस्करों में से एक रामचरण उत्तर प्रदेश में पीआरडी का जवान भी है जो प्रेमपाल मोर्या के साथ उत्तर प्रदेश से आकर हल्द्वानी निवासी जाहिद के साथ सांठगांठ कर स्मैक की तस्करी करता था। पुलिस कप्तान ने बताया कि तीनो आरोपी मिलकर मकान मालिक राम अवतार जो हल्द्वानी क्षेत्र में ठेकेदारी करता है के घर में रूक कर स्मैक बेचने की योजना बना रहे थे पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों को पकडने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY