ऐसे कैसे बनेगी स्मार्ट पुलिस?

0
188

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड पुलिस के कुछ मुद्दों पर खानपुर के विधायक उनके साथ खडे हुये नजर आ रहे हैं और उनका साफ कहना है कि अगली बार जब विधानसभा सत्र होगा तो वह पुलिसकर्मियों की जायज मांग को लेकर विधानसभा के गेट पर धरना देंगे क्योंकि जो पुलिस राज्यवासियों की चौबीस घंटे सुरक्षा में तैनात रहती है उनका 46सौ ग्रेड-पे और उनको प्रतिदिन मिलने वाले खाने के भत्ते का हक दिलाने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं और उनकी इस मांग को वह जोरदार तरीके से अगले विधानसभा सत्र के दौरान जरूर उठायेंगे। उत्तराखंड कभी तपती गर्मी में तो कभी भरी बरसात में, कभी मदद के लिए आधी रात में खडी रहने वाली पुलिस के लिये सरकार रत्तीभर भर भी संजीदा नही है। आपको बता दें कि निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने शीतकालीन सत्र के दौरान भी पुलिसकर्मियों के भोजन भत्ते को लेकर सवाल उठाया था। बता दें कि वर्तमान में पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन तीनो टाइम का भोजन भत्ता मात्र 5०घ् मिलता है जोकि महंगाई के दौर में ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। विधायक उमेश कुमार ने इस मामले में साफ तौर पर कहा है कि ऐसे में कैसे हमारी पुलिस स्मार्ट बन पाएगी?
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई विभाग ऐसे हैँ जहाँ छोटे छोटे कार्यक्रमो में चाय पानी के लिए ही लाखों रूपये खर्च कर दिया जाता है वहीं पुलिसकर्मियों को तीनो टाइम के भोजन के रूप में पचास रूपये मिलना बहुत ही गंभीर मुद्दा है। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों का यह गंभीर सवाल उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान रखा था लेकिन इतने गंभीर विषय पर कोई चर्चा नही की गई। उमेश कुमार ने कहा कि ऐसे में कैसे स्मार्ट पुलिस की कल्पना की जा सकती है?

LEAVE A REPLY