युवकों की स्कूटी गिरते देख सीएम ने रूकवाया काफि ला

0
128

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर अल्प कार्यकाल में राज्य के अन्दर हृदयसम्राट व महानायक बने हैं तो उसके पीछे उनकी उदारता ही मुख्य कारण है। आज जब उन्होंने स्कूटी पर सवार दो बच्चों को जमीन पर गिरते देखा तो उन्होंने अपना काफिला ही रूकवा लिया और दोनो युवकों को सडक से उठाकर उनका दर्द पूछा और पुलिस को आदेश दिया कि युवकों का उपचार करायें। मुख्यमंत्री के इस रूप को देखकर सडक से गुजर रहे लोग हैरान हो गये कि क्या ऐसा भी मुख्यमंत्री होता है क्योंकि ऐसा रूप तो उन्होंने सिर्फ फिल्मों में देखा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी चौक के समीप स्कूटी पर संवार दो युवकों को स्कूटी से गिरते देखा। मुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाकर दोनों युवकों हालचाल जाना, युवकों को मामूली चोट आई थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि युवकों को शीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहनों में यात्रा करते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

LEAVE A REPLY