उत्तराखंड के युवा हमारा भविष्य

0
122

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि अपना योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया और वीर जवानों को श्रद्धांजलि और पुलिस के शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदायें प्रदेश की परीक्षा लेती रहती है और इसमें मृत आत्माओं के परिवारों को दुख सहन की शक्ति भगवान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा हमारे भविष्य है और इनके हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही की गई है।
यहां रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में पुलिस रैतिक परेड में उन्होंने कहा कि परेड अनुशासन का पाठ सिखाती है और इससे एक सीख भी मिलती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए और उनके गीत को भी प्रस्तुत किया और उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा राज्य को पुष्पित किया गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और 2०15 में प्रभावी गर्वनेंस का जो मूल मंत्र दिया और राज्य सरकार उसी के अनुरूप कार्य कर रही है और केन्द्र से एक लाख से अधिक की परियोजनाओं का काम तेजी से चल रहा है और पहाड में रेल जाने का सपना जल्द ही साकार होगा और हैलीसेवा व रोपवे सेवा को बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदार बाबा में पुनर्निर्माण किया जा रहा है और आने वाले वर्षों में उत्तराखंड के गांव को सडकों से जोडा जायेगा और देश का आर्थिक विकास हो रहा है और केदारपुरी व बद्रीनाथ में विकास के व्यापक स्तर पर कार्य चल रहे है और चार धाम यात्रा चुनौतीपूर्ण रही और अधिकारियों व जनता ने इस चुनौती को स्वीकार किया और 46 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये और कांवड यात्रा में चार करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा का जल अपने अपने घर तक ले गये और डबल इंजन सरकार के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया जाये तो अनेकों कार्य किये गये है।
उन्होंने कहा कि रानीबाग की भूमि उत्तराखंड को प्राप्त हो गई है और लंबे समय से कार्य रूके हुए थे। स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है और 21 अक्टूबर 22 को राज्य के उत्पादों की सराहना की और पांच प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को भी क्रय करें केयर करने में विश्वास करते है और मुख्य सेवक के रूप में वह जनता के हितों के लिए कार्य कर रहे है और सभी को रोजगार देना एक बडी समस्या है और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार देने व स्वरोजगार देने के लिए कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा हमारे भविष्य है और युवाओं के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही की गई है और जल्द ही 19 हजार पदों पर भर्तियां आरंभ की जायेगी और 1०वीं व 12 वीं के छात्रों को टैबलेट प्रदान किये जा रहे है और क्वालिटी एजुकेशन के लिए एनसीआरटीई की पुस्तकें लागू की गई है और बालाश्रय योजना लागू की गई है और सीएम वात्सल्य योजना को लागू किया गया है और आयुष्मान योजना में पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माणा गांव में सीमांत गांव को देश का पहला गांव मानने के आग्रह को देश के प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया जा रहा है और होम स्टे से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और हर घर को नल व जल से जोड़ा जा रहा है और इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है और सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जैविक आउटलेट विकसित किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता वाला राज्य दूसरा प्रदेश बनेगा और सैनिक बाहुल्य प्रदेश है और प्रत्येक परिवार का कोई न कोई सेना में देश की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कम मूल्य की वस्तुओं को हिमाचल व जम्मू की तर्ज पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नई पर्यटन नीति तीन माह में तैयार की जायेगी और 1० हजार महिला समूह को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के आंदोलन का इतिहास लंबा रहा है और शहीदों सहित आंदोलनकारियों का योगदान रहा है और इसे पाठयक्रम में शामिल किया जायेगा और राज्य सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का एक मात्र लक्ष्य उत्तराखंड का विकास है और उत्तराखंड की प्रगति एक मात्र ध्यैय है। उन्होंने कहा कि राज्य की सेवा में जुटे है और 2०25 तक रजत जयंती मना रहे होंगें तब तक राज्य देश का श्रेष्ठ राज्य बन जाये और सभी के सहयोग से यह कार्य पूरा होगा और इस लक्ष्य को हासिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चौपाल के कार्यक्रम को धरातल पर उतारेगी। राज्य की जनता से निर्भय हो निष्कर्म क्षेत्र में हम सदैव चढ़ते ही जाये। इस अवसर पर अनेक पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह, मुख्य सचिव डा. एस एस संधु सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, छात्र छात्रायें, आंदोलनकारी आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

LEAVE A REPLY