आन्दोलनकारियों के संघर्ष से ही हमें नया राज्य मिला

0
121

देहरादून(संवाददाता)। राज्य स्थापना दिवस पर आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित किये और कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सपनों का राज्य बनाने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है और शहीद आंदोलनकारियों के संघर्ष से ही हमें नया राज्य मिला है जिसे सजाने और संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से उनकी सरकार ने तेजी के साथ करना शुरू किया है और संकल्प लिया है कि अब नया उत्तराखण्ड बनायेंगे जहां आंदोलनकारियों को उनके सपनों का उत्तराखण्ड मिलेगा वहीं युवा पीढी को भी रोजगार के लिए राज्य से पलायन नहीं करना पडेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। 2०25 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके।

LEAVE A REPLY