कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर कप्तान अजय ने किया पैदल मार्च

0
150

करन खुराना
हरिद्वार।नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने जिस दिन हरिद्वार के पुलिस कप्तान का पदभार संभाला था, उसी दिन कप्तान ने धर्मनगरी की मर्यादा को लेकर कड़ा रुख इख्तियार किया था । पुलिस कप्तान अजय सिंह ने कहा था की उनकी कोशिश रहेगी की हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान पुलिस कप्तान अजय सिंह ने पोस्ट ऑफिस से लेकर हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च किया ओर व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया।इसी दौरान अपर रोड पर भीड़ के कारण एक महिला बेहोश हो गई, एसएसपी अजय सिंह मौके पर रुके ओर महिला को सुरक्षित स्थान पर बैठाकर मेडिकल टीम से जांच करवाकर फिर हरकी पैड़ी की तरफ बड़े। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह और हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय हरकी पैड़ी पर काफी देर मौजूद रहें और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें।
आम तौर पर देखा जाता हैं की मेले के दौरान वरिष्ठ अधिकारी सीधा हरकी पैड़ी चौकी पर पहुँचते हैं,लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान पर नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारीयों को संदेश दे दिया हैं की यह वो कप्तान नहीं हैं जो हवा हवाई निरीक्षण करेंगे, बल्कि यह वो कप्तान हैं जो धरातल पर हर पहलू की जांच करेंगे। अनुमान हैं की आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी व्यवस्था की हुई हैं।

LEAVE A REPLY