विकास की दौड लगाते पुष्कर

0
134

स्थापना दिवस को अद्भुत बनायेंगे सीएम
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री का अभेद आशीर्वाद मिलने के बाद राज्य को आदर्श राज्य बनाने के लिए विकास की जो दौड तेजी के साथ लगाते हुए नजर आ रहे हैं उससे राज्यवासियांे के मन में एक आशा की किरण दिखाई दे रही है कि देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री की जुगलबंदी से उत्तराखण्ड में हर तरफ विकास ही विकास नजर आयेगा और यह विकास इतना विशाल होगा कि राज्य के युवाओं को नौकरी के लिए यहां से किसी भी राज्य में पलायन होकर जाना नहीं पडेगा। उत्तराखण्ड को 2025 तक आदर्श राज्य बनाने का संकल्प ले चुके मुख्यमंत्री आने वाले स्थापना दिवस को अद्भुत बनाने के लिए अपनी किचन टीम के साथ मिलकर एक बडा लम्बा मंथन कर रहे हैं और स्थापना दिवस को एक जश्न के रूप मंे मनाने की बडी तैयारी भी की जा रही है जिससे कि राज्यवासियों को आभास हो कि उन्हें जो राज्य बाईस साल पहले एक बडे आंदोलन के बाद मिला था वह राज्य अब विकास के पथ पर इतनी तेजी से आगे बढेगा जिसकी कल्पना भी शायद किसी राज्य ने न की होगी?
उत्तराखण्ड से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को असीम प्रेम है और उन्होंने अपने इस प्रेम का इजहार उस समय कर दिया था जब बाबा केदारनाथ में दैवीय आपदा आई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में विकास का इतना बडा ढांचा खडा करने के मिशन में आगे बढे हुये हैं जिसे देखकर दुनिया के लोग भी हैरान हो जायें। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य की जनता का दिल जीतने के लिए सिर्फ एक मंत्र दे रखा है जिसका नाम विकास है। विकास के पथ पर पुष्कर सिंह धामी को तेज गति से दौडाने के लिए खुद समय-समय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे आते हैं और उन्हें राज्य के विकास के लिए केन्द्र से इतनी योजनायें तोहफे के रूप में दी हैं जिन योजनाओं के पूरा होने के बाद उत्तराखण्ड अपने पैरों पर खडा होकर विकास का एक नया अध्याय लिख देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी इन दिनों राज्यवासियांे का मनोबल बढाने के लिए उनके साथ दौड लगा रहे हैं और इस दौड में वह राज्य को 2025 तक आदर्श राज्य बनाने का भी संकल्प ले रहे हैं तथा राज्य को भ्रष्टाचार, अपराध, नशा, टीबी मुक्त करने का वचन दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मन में सिर्फ एक धारणा दिखाई दे रही है कि वह विकास की इतनी तेज दौड में शामिल हों कि देश और दुनिया यह कहे कि यह वहीं उत्तराखण्ड है जो बाइस सालों से अपने विकास की राह देख रहा था। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सबसे बेहतर बात यह है कि उनकी किचन टीम में जो कुछ अफसर शामिल हैं वह उनके सच्चे सारथी के रूप में उनके साथ सरकार को विकास की राह पर आगे ले जाने में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शायद पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिन पर एक साल बाद भी न तो कोई विपक्ष और न ही कोई मीडिया कोई आरोप लगा पाया है। पुष्कर सिंह धामी ने विकास की दौड के लिए सबसे पहले स्वच्छता के साथ सरकार चलाने का जो पैमाना बना रखा है उसी का परिणाम है कि राज्य की जनता तेजी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी पर एक बडा विश्वास दिखा रहे हैं और उन्हें आशा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी विकास की दौड जिस अंदाज में लगा रहे हैं उसमें वह प्रथम स्थान पर जरूर आयंेगे क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री ने विकास की दौड में शामिल होने के लिए एक बडे विजन के तहत अपने कदम आगे बढा रखे हैं और उनके इस बढते कदमों से राज्य के मासूम बच्चे भी पुष्कर ंिसह धामी के फैन हो गये हैं।

LEAVE A REPLY