हिमाचल में भी हुआ धामी-धामी का शोर

0
151

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जब हिमाचल में अपने कदम रखे तो वहां हजारों की भीड ने जिस तरह से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और धामी जिंदाबाद के नारे लगाये उसे देखकर उत्तराखण्ड के उन राजनेताओं की नींद जरूर उड गई होगी जो मुख्यमंत्री को हमेशा अस्थिर करने का तांडव रचते रहते हैं। हिमाचल में धामी-धामी का शोर खुलकर उत्तराखण्ड की सीमा पर भी सुनाई दिया और एक के बाद एक चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में दुबारा कमल खिलने वाला है।
आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे और जहां-जहां वह चुनावी सभाओं में पहुंचे तो वहां धामी जिंदाबाद के खूब नारे लगे और उन पर जिस तरह से सैकडों लोगों ने फूल बरसाये उसे देखकर ऐसा आभास हो रहा था मानो पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के नहीं बल्कि हिमाचल के मुख्यमंत्री हों और वह अपने राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार लाने के लिए जनसभाओं को सम्बोधित करने के लिए आये हों। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी ने जनसभाओं में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढा है और जिस तरह से नरेन्द्र मोदी देश को विकास की राह पर आगे ले जा रहे हैं वह देशवासियों के लिए शुभ संकेत हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई योजनाओं के चलते तेजी के साथ विकास की राह पर आगे बढता जा रहा है और कहा कि उत्तराखण्ड में विकास का पहिया डबल इंजन सरकार की वजह से इतनी तेजी के साथ आगे बढता जा रहा है कि इस बार चारोधामों में रिकार्ड तोड तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड और हिमाचल के रिश्ते दिल से एक हैं और यह भी साफ कहा कि भले ही रेखाओं का सीमांकन हुआ हो लेकिन हिमाचल और उत्तराखण्ड के दिलों का सीमांकन आज तक नहीं हुआ है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढाने के लिए हिमाचल की जनता एक बार फिर हिमाचल में कमल खिलायेगी यह उन्हें पूरा विश्वास है।

LEAVE A REPLY