मोदी की नजर में धामी सीएम नहीं छोटे भाई

0
136

राजेश शर्मा
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर भले ही लाख कयास बाजी और विरोधी तिकड़म बाजी करते रहें लेकिन हफ्ते 15 दिन में धानी के विरोधियों को अच्छी खासी डोज मिल जाती है। अभी बीते कुछ दिनों से विरोधियों के चेहरे पर एक अलग चमक थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आते ही वह चमक फीकी पडऩे लगी है अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी की तो तारीफ की है साथ ही साथ उत्तराखंड की जनता को यह संदेश दे दिया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मात्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नहीं हैं बल्कि धामी की शालीनता सरलता और कार्य करने की शैली को देखकर प्रधानमंत्री को धामी में अपना छोटा भाई दिखाई देता है। केदारनाथ से बद्रीनाथ और बद्रीनाथ से आज सुबह जौली ग्रांट एयरपोर्ट तक जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी की केमिस्ट्री दिखाई दी है वह उत्तराखंड के लिए दीपावली के मौके पर शुभ संकेत दे रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और पीएम के आशीर्वाद का नतीजा उत्तराखंड की जनता को थोड़ा बहुत अभी से दिखने लगा है और इसका पूर्ण रूप आने वाले सालों में दिखाई देने लगेगा पीएम मोदी उत्तराखंड में लगातार जिस तरह से एक के बाद एक दौरे कर रहे हैं उसके बाद यह साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के लिए दिल्ली के अपने दफ्तर हो घर हो या फिर कहीं भी उनके जेहन में उत्तराखंड का विकास उत्तराखंड की तरक्की रहती है।
कल सीमावर्ती गांव में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से एक बार फिर से उत्तराखंड की जनता का आवाहन किया अपनी योजनाएं बताएं और अपना विजन स्पष्ट करके यह भी बता दिया कि उनके विजन को पंख लगाने में पुष्कर सिंह धामी एक सारथी के रूप में हमेशा आगे खड़े रहेंगे। केदारनाथ में रोपवे की सौगात हो या फिर सिखों के धर्मगुरु हेमकुंड साहिब में ट्रॉली की सुविधा आने वाले दिनों में जिन पहाड़ों को लेकर जनता उत्तराखंड के नेताओं को कोसती थी वही जनता धामी जैसे मुख्यमंत्री की तारीफ करती हुई नहीं थकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा है कि जिस तरह का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनको और उत्तराखंड की जनता के साथ-साथ उत्तराखंड को मिल रहा है उसके बाद यह साफ है कि उत्तराखंड आने वाले कुछ सालों में उन राज्यों में शामिल होगा जो राज्य आज विकसित राज्य कहलाते हैं हमारे पहाड़ों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से प्रहरी योजना शुरू की है वह बताती है कि पीएम मोदी उत्तराखंड को लेकर बेहद गंभीर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी की केमिस्ट्री की तस्वीरें तमाम सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है जब पीएम मोदी भगवान बद्री विशाल की पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे तब पुष्कर सिंह धामी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर अपना विजन और उनके कहने के बाद क्या कुछ हुआ है वह यह बता रहे थे जिसके बाद मुस्कुराता हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा यह बता रहा था कि वह धामी और धामी सरकार से बेहद खुश और प्रभावित भी हैं। पीएम मोदी का यह दौरा इसलिए भी उत्तराखंड में महत्वपूर्ण है क्योंकि ना तो उत्तराखंड में कोई चुनाव होने हैं और ना ही वोटरों की कोई लालच उन्हें यहां खींच करके लाई है सरकार बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया और इस चमत्कारी विधानसभा में आंकड़े पहुंचाने के बाद वह जनता का अभिवादन करने के लिए खुद उत्तराखंड की धरती पर आए थे जानकार भी मानते हैं कि आने वाले दिनों में युवा धामी का जोश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुभव उत्तराखंड की जनता को बहुत कुछ देने जा रहा है। प्रधानमंत्री को विदा करने के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मुस्कराते हुए चेहरे के साथ जिस तरह ब्रहम कमल की टोपी और बाल मिठाई भेट की और प्रधानमंत्री ने उसे मुस्कराते हुए स्वीकार किया वह दृश्य यह बताने के लिए काफी है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एक लम्बे युग तक अभेद होकर सत्ता चलायेंगे।

LEAVE A REPLY