युवा मुख्यमंत्री धामी अपने आपमें अमृत कलश

0
130

देहरादून। सम्पूर्ण विश्व में भगवान ब्रहमा का एक ही तीर्थ है जहां पर अमृत गिरा था वह तीर्थस्थल राजस्थान के पुष्कर में विराजमान है जहां अमृत की कुछ बंूंदे गिरी थी। उसी तरह उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आपमें अमृत कलश हैं जिनको विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता नरेन्द्र मोदी द्वारा कभी अपना सखा, कभी अपना मित्र और कभी अपना छोटा भाई कहकर सम्बोधित किया जाता है। यह उत्तराखण्ड ही नहीं समूचे देश के नेताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक संदेश है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड का चहुमुखी विकास वह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर करेंगे। देखने में आया है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जब विभिन्न देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाते थे तो वे कतार में कहीं खडे नजर आते थे लेकिन जबसे देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में आई है तबसे देश से लेकर विश्व में एक नये युग की शुरूआत हुई है और आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र सम्मेलन में सबसे आगे कतार में खडे नजर आते हैं और उनके पीछे अन्य देशों के राजनेताओं की कतार दिखाई देती है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के किसी भी मुख्यमंत्री को कभी कदमताल एक साथ करते हुए नहीं देखा गया लेकिन बद्रीनाथ में बीते रोज जो नजारा देखने को मिला उसे देखकर उत्तराखण्ड ही नहीं देश के राजनेताओं को एक संदेश मिल गया कि नरेन्द्र मोदी जिस पुष्कर सिंह धामी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं वह उत्तराखण्ड का वास्तव में अमृत कलश है।

LEAVE A REPLY