आस्था पथ पर मोदी का इंतजार

0
147

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आस्था पथ बाबा केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में उनके आगमन का उत्तराखण्डवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को जहां प्रधानमंत्री देखेंगे वहीं वह दोनो आस्था के पथों पर पूजा अर्चना भी करेंगे और बद्रीनाथ धाम में वह एक दिन विश्राम भी करेंगे। नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो प्रधानमंत्री रहते हुए बद्रीनाथ धाम में विश्राम करेंगे। उनसे पहले स्वर्गीय इन्दिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए दो बार बद्रीनाथ धाम में रात्रि विश्राम किया था। प्रधानमंत्री के बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में आगमन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जोरदार तैयारियां की हुई हैं। सेना के जवानों के साथ हमेशा प्रधानमंत्री दीपावली मनाते हैं और इस बार भी वह उत्तराखण्ड की सीमा पर देश के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनायेंगे।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बाबा केदारनाथ से असीम प्रेम किसी से छिपा नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री बार-बार बाबा के दर पर आकर वहां से जिस तरह एक नई ऊर्जा प्राप्त करते हैं वह देश के लिए एक शुभ संकेत ही माना जाता है। बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलौकिक बनाने के मिशन में आगे बढे हुये हैं और वह वहां का निर्माण अद्भुत करवा रहे हैं जिसे देखकर दुनियाभर के लोग यह कह सकें कि बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम स्वर्ग में बसा हुआ है। उत्तराखण्ड में आई दैवीय आपदा के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदारनाथ पथ का निर्माण एक बडे स्तर पर कराने का संकल्प लम्बे समय से ले रखा है और वह इस संकल्प को धरातल पर उतारने में लगे हुये हैं। बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों पर हमेशा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय की नजर रहती है। प्रधानमंत्री ने दोनो धामों में हो रहे निर्माण कार्यों पर विशेष नजर रखने का जिम्मा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दे रखा है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन ड्रीम प्रोजेक्टों को गुणवत्ता के साथ अलौकिक रूप देने के मिशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी किचन टीम के साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के मुख्य सचिव डा० आर एस संधु अकसर बाबा केदारानाथ और बद्रीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को देखने के लिए वहां जाते रहे हैं और निर्माण कार्यो में लगी एजेंसियों के साथ वह मंथन व चिंतन कर गुणवत्ता के आधार पर काम करने का आदेश देते आ रहे हैं। कल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को परखने के लिए उत्तराखण्ड आ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राज्यवासियों के मन में एक खुशी दिखाई दे रही है कि नरेन्द्र मोदी का बाबा केदारनाथ के प्रति असीम प्रेम राज्य में आवाम को खुशहाल रखने का आशीर्वाद माना जाता है। बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दुनियाभर में आस्था का केन्द्र माने जाते हैं और यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर आस्था के इन पथों को अलौकिक रूप देने के लिए वचनबद्ध होकर इसका भव्य निर्माण करा रहे हैं।

LEAVE A REPLY