पुष्कर ने यादगार बना दी चारधाम यात्रा

0
136

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को यादगार बनाने के लिए एक बडा साहस दिखाया क्योंकि जब कोरोना की तीसरी लहर चल रही थी तो यह कहा गया कि यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियो को बॉडर पर कोरोना टेस्ट कराना पडेगा उसके चलते देशभर के लाखों श्रद्धालुओं के मन में इस टेस्ट को लेकर डर बन गया और उन्होंने जब यात्रा पर आने से अपनी हिचकिचाहट दिखाई तो इसकी गंूज राज्य के मुख्यमंत्री के कानो में गूंजी और उन्होंने साहसभरा फैसला लेते हुए ऐलान किया कि देश विदेश से आने वाले किसी भी यात्री को उत्तराखण्ड में कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है और वह आस्था के पथ पर बिना डर के आये और दर्शन कर खुशी-खुशी वापस जाये। मुख्यमंत्री के इस साहस भरे फैसले की देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने तारीफ की और यही कारण रहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का जो सैलाब उमडकर आया उससे साफ झलक गया कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने कितनी बडी आस्था रखी और इस आस्था का ही परिणाम है कि पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को यादगार बना दिया और इस सफल यात्रा से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का राजनीतिक कद भी दिल्ली में बैठे भाजपा के बडे-बडे राजनेताओं के बीच एक शुभ संदेश दे गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक संकल्प के साथ उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए जिस तरह से अपनी किचन टीम के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था उस प्लान का असर ऐसा हुआ कि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से लाखो श्रद्धालुओं का हुजूम उमड आया और एक भी यात्री ने सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में यह नाराजगी नहीं दिखाई कि उन्हें दर्शन करने में कोई परेशानी आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने चारधाम यात्रा को एक बडे आयोजन की तरह जिस तरह से सफल कराया उससे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कल जरूर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपायेंगे।

LEAVE A REPLY