दिग्गज नेता विजय वर्गीय ने परखा राजनेताओं का रिपोर्ट कार्ड!

0
168

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। केन्द्रीय भाजपा में जाने पहचाने नाम विजय वर्गीय ने उत्तराखण्ड में दस्तक दी और उन्होंने राज्य के काफी नेताओं का रिपोर्ट कार्ड आंका है और यह भी पता लगाया है कि आवाम की अदालत में कौन-कौन मंत्री पहले पायदान पर हैं और कौन मंत्री आवाम की अदालत में फिस्ड्डी बने हुये हैं? हालांकि इस बारे में भाजपा की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरह से पिछले काफी समय से राज्य के अन्दर मंत्रिमण्डल में फेरबदल को लेकर कयासों का दौर चल रहा था उससे यह बात उठ रही थी कि शायद दीपावली से पहले भाजपा हाईकमान उत्तराखण्ड के अन्दर मत्रियों के कार्यभार आ आंकलन कर उन पर अपना रूख साफ कर सकता है कि कौन मंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमण्डल में रहेगा और कौन मंत्री पुष्कर सरकार से आउट होगा?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी स्वच्छता के साथ सरकार चलाने के लिए संकल्पबद्ध हैं और उन्होंने साफ कहा है कि राज्य के अन्दर वह एक पारदर्शी सरकार देंगे लेकिन पिछले कुछ समय से राज्य के कुछ मंत्रियों को लेकर आवाम ने उंगलियां उठानी शुरू की और सोशल मीडिया पर उनका विरोध देखने को मिला उससे कहीं न कहीं मुख्यमंत्री भी आहत नजर आ रहे हैं क्योंकि उनका एक ही विजन है कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये रास्ते पर आगे बढे और राज्य को पारदर्शी सरकार दी जाये। अब दीपावली से पहले जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम में अह्म रोल अदा करने वाले भाजपा के दिग्गज नेता विजय वर्गीय को उत्तराखण्ड भेजा गया है उससे साफ नजर आ रहा है कि वह उत्तराखण्ड के हर पहलू को परखने के लिए आ रहे हैं और वह इस बात का भी आंकलन करेंगे कि आवाम की अदालत में कौन राजनेता सफल हो रहा है और कौन राजनेता आवाम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है? अब देखने वाली बात है कि जिस तरह से लम्बे समय से राज्य के अन्दर पुष्कर सरकार के मंत्रिमण्डल में फेरबदल को लेकर आवाज उठ रही है क्या वह विजय वर्गीय के वापस जाने पर सच साबित हो जायेगी कि पुष्कर सरकार में कौन मंत्री रहेगा और कौन नहीं?

LEAVE A REPLY